{"_id":"6144a36a8ebc3e3de744f611","slug":"country-largest-sewage-treatment-plant-to-be-built-in-delhi-capacity-to-treat-564-lakh-liters-of-sewage-per-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बनेगा देश का सबसे बड़ा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, 564 लाख लीटर सीवेज प्रतिदिन ट्रीट करने की होगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बनेगा देश का सबसे बड़ा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, 564 लाख लीटर सीवेज प्रतिदिन ट्रीट करने की होगी क्षमता
Fri, 17 Sep 2021 07:47 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:47 PM IST
सार
दिल्ली के जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि इस ट्रीटमेंट प्लांट से निकले पानी का उपयोग भू-जल को पुनः जीवंत करने के लिए किया जाएगा। अतिरिक्त पानी को यमुना में छोड़ा जाएगा...
विज्ञापन
सीवेज प्लांट
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
दिल्ली के ओखला एरिया में देश के सबसे बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना की जा रही है। 12 एकड़ में फैले इस ट्रीटमेंट प्लांट में प्रतिदिन 564 लाख लीटर सीवेज के ट्रीटमेंट की क्षमता होगी। इसके बाद इसका जल यमुना में छोड़ा जाएगा। दावा किया गया है कि इसके बाद यमुना के जल प्रदूषण में कमी आएगी। यह प्लांट दिसंबर 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस प्लांट के पूरा होने के बाद ओखला में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की कुल क्षमता बढ़कर 771 एमएलडी हो जाएगी। ओखला में इस समय 72 एमएलडी और 136 एमएलडी क्षमता के दो ट्रीटमेंट प्लांट पहले ही काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि इस ट्रीटमेंट प्लांट से निकले पानी का उपयोग भू-जल को पुनः जीवंत करने के लिए किया जाएगा। अतिरिक्त पानी को यमुना में छोड़ा जाएगा। मंत्री ने दावा किया कि ट्रीटेड पानी की गुणवत्ता केंद्रीय संस्थाओं द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार होगी। जिसका विभिन्न उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
इस एसटीपी में 12 एकड़ में फैले लगभग 150 टन कीचड़ को सुखाने के लिए सोलर-ड्राइंग की व्यवस्था भी होगी। दूषित पानी से ठोस कणों को हटाने के लिए उन्नत सक्शन प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन