फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Counting of votes for DUSU elections 2024-25 take place on November 25 instead of November 21

डूसू चुनाव 2024-25 : आज नहीं अब 25 नवंबर को होगी छात्र संघ चुनाव की मतगणना, गंदगी की वजह से फिर रुकी काउंटिंग

Thu, 21 Nov 2024 12:32 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Thu, 21 Nov 2024 12:32 AM IST
सार

कोर्ट ने गंदगी साफ होने पर ही 26 नवंबर से पहले मतगणना कराने की अनुमति प्रदान की थी।
 

विज्ञापन
Counting of votes for DUSU elections 2024-25 take place on November 25 instead of November 21
डूसू चुनाव

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (डूसू चुनाव 2024-25) की मतगणना अब 25 नवंबर को होगी, जबकि कॉलेज छात्र संघ चुनाव के लिए गिनती 24 नवंबर को की जाएगी। कैंपस में कुछ स्थानों पर अब भी प्रचार सामग्री के कारण गंदगी होने पर डीयू ने मतगणना कराने की तिथि में बदलाव किया है। मालूम हो कि कोर्ट ने गंदगी साफ होने पर ही 26 नवंबर से पहले मतगणना कराने की अनुमति प्रदान की थी।

विज्ञापन


दिल्ली उच्च न्यायालय से मतगणना कराने की अनुमति मिलने के बाद डीयू ने बीते सप्ताह मतगणना कराने के लिए 21 नवंबर की तिथि तय की थी। डूसू चुनाव 2024-25 के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. सत्यपाल सिंह ने बताया कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने डीयू को 26 नवंबर को या उससे पहले मतगणना करने का निर्देश दिया है, बशर्ते कि सभी विकृतियां दूर कर दी जाएं। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण करने पर पाया गया है कि कुछ स्थानों पर विरूपण की अभी पूर्णत: सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


प्रो. सत्यपाल सिंह ने बताया कि ऐसी स्थिति में विश्वविद्यालय ने सभी स्थानों की सफाई स्वयं करने का निर्णय लिया है, इसीलिए मतगणना कराने की तिथि को आगे बढ़ाकर 25 नवंबर कर दिया गया है। डूसू चुनाव के लिए मतों की गिनती सुबह आठ बजे उत्तरी परिसर में वनस्पति विज्ञान विभाग के सामने कांफ्रेंस सेंटर में होगी। सभी कॉलेजों विभागों-संस्थानों-केंद्रों को निर्देश दिया गया है कि वे मतों की गिनती रविवार 24 नवंबर को करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुबह के कॉलेजों-विभागों-संस्थानों, केंद्रों को सुबह 8 बजे से और शाम के कॉलेजों, विभागों, संस्थानों, केंद्रों को दोपहर दो बजे से मतगणना शुरू करने का निर्देश दिया गया है। मालूम हो कि प्रचार सामग्री के कारण सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने के कारण कोर्ट ने मतगणना कराने पर रोक लगा दी थी। हाल में कोर्ट से मतगणना कराने की अनुमति मिली थी। यह डूसू चुनाव के लिए पहला मौका जब चुनाव संपन्न हुए लगभग दो माह हो गए हैं और अब तक मतगणना नहीं हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed