फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Counting of polls today, the agent will only allowed in

पंचायत चुनाव की मतगणना आज, केवल एजेंट को होगी अंदर जाने की अनुमति

Tue, 31 May 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 31 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Counting of polls today, the agent will only allowed in
चुनाव - फोटो : file

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दादरी, जेवर और दनकौर में मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी जो सभी नतीजे आने तक जारी रहेगी। मतगणना के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

विज्ञापन


कॉलेजों में बैरिकेड लगा दिए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर  भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। मतगणना केंद्रों पर एजेंट के अलावा किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। गौतमबुद्ध नगर जिले के पंचायत चुनाव के लिए दादरी के मिहिर भोज इंटर कॉलेज, जेवर के जनता इंटर कॉलेज और दनकौर के किसान आदर्श इंटर कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर 10-10 टेबल पर मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन


 मिहिर भोज इंटर कॉलेज में दादरी और बिसरख की मतगणना होगी। जेवर व दनकौर की मतगणना वहीं पर होगी। हर टेबल पर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य और दूसरी टेबल पर क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य की गिनती होगी। प्रत्येक टेबिल पर दस कर्मचारी होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक कराने के लिए हर मतगणना केंद्र पर पांच एसओ, एक बटालियन पीएसी, 40 सब-इंस्पेक्टर और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात होगा। मतगणना के चलते पानी की बोतल, बीडी, सिगरेट समेत सामान अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। जिन प्रत्याशियों की गिनती शुरू होगी। उनको ही अंदर बुलाया जाएगा। गिनती पूरी होने पर ही बाहर आने दिया जाएगा। उनके अलावा किसी भी व्यक्ति को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। 


मतगणना की होगी वीडियोग्राफी
मतगणना के दौरान प्रत्येक टेबल पर वीडियोग्राफी होगी। वीडियोग्राफी के माध्यम से हर पल पर नजर रखी जाएगी। गिनती के दौरान बिजली व्यवस्था के लिए हर जेनरेटरों के भी इंतजाम किए गए हैं। ताकि गणना में किसी तरह गड़बड़ी न हो पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed