{"_id":"34cecfc2f0f9fe22cca3dca80de1a612","slug":"councillors-against-mayor-encompass-today-will-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर के खिलाफ पार्षदों ने दिया धरना, आज हवन करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर के खिलाफ पार्षदों ने दिया धरना, आज हवन करेंगे
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 01 Jul 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनमाने फैसले लेने पर निगम पार्षदों ने महापौर तेलूराम कांबोज के खिलाफ निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। पार्षदों ने महापौर पर निगम को घाटा पहुंचाने वाले निर्णय लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
धरनारत पार्षदों ने महापौर के लिखित माफी मांगने तक धरना जारी रखने की घोषणा की। मंगलवार को पार्षद महापौर की बुद्धि-शुद्धि के लिए निगम मुख्यालय पर हवन करेंगे। बसपा, सपा, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों के साथ-साथ भाजपा के भी पार्षद प्रदर्शन में शामिल रहे।
विज्ञापन
बसपा पार्षद दल नेता बाबू सिंह आर्य का आरोप है कि मेट्रो फंडिंग के लिए मेयर ने अपने आवास पर गुपचुप मीटिंग बुलाई और प्रस्ताव पास कराने की एवज में जीडीए अधिकारियों से सौदेबाजी की।
विज्ञापन
हैबीटेट क्लब की लीज बढ़ाने की सिफारिश कर महापौर ठेकेदारों का साथ देकर निगम को घाटा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस पार्षद दल नेता राजीव भाटी ने कहा कि इससे पहले महापौर एक फर्म को विज्ञापन का ठेका दिलाकर निगम को करोड़ों रुपयों का घाटा पहुंचा चुके हैं।
हिंडन मोक्ष स्थली पर लकड़ी घोटाले की रिपोर्ट को भी महापौर ने दबाव कर भाजपा के एक नेता को फायदा पहुंचाया है। निगम कार्यकारिणी समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र त्यागी ने भी महापौर के कार्य की आलोचना की।
पार्षदों ने महापौर से इस्तीफे देने की मांग की। उधर, महापौर कहना है कि उन्होंने सदन का कोई अपमान नहीं किया। वह माफी नहीं मांगेंगे।
प्रदर्शन में सुनील चौधरी, हाजी अजीमुद्दीन, विनय चौधरी, सुल्तान सिंह खारी देवी सिंह नागर, ओम त्यागी, कुलदीप, जाकिर अली सैफी, बीएन तिवारी, सत्यप्रकाश सत्तो समेत 30 से ज्यादा पार्षद शामिल थे।