{"_id":"4dc1cfc0810f9468acc0ffdb0e71def5","slug":"costly-tax-increases-must-see-tv","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स बढ़ने से टीवी देखना होगा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स बढ़ने से टीवी देखना होगा महंगा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 14 Jun 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले दिनों में केबल नेटवर्क प्रसारण महंगा होने वाला है। डेन कंपनी ने जिले के सभी एमसीओ पर टैक्स बढ़ा दिया है। कंपनी ने टैक्स 62 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
कंपनी की ओर से एमसीओ को इस बारे में ई-मेल भी जारी कर दी गई है। टैक्स बढ़ने से केबल उपभोक्ताओं पर बोझ पड़ेगा। वर्तमान पैकेज में 50 से 150 रुपये तक की बढ़ोतरी हो जाएगी।
विज्ञापन
शहर में अधिकतर कालोनियाें में डेन कंपनी के केबल नेटवर्क के जरिये लोगों को चैनल दिखाए जा रहे हैं। जिला केबल एसोसिएशन के महामंत्री अशोक कुमार ने बताया कि कंपनी प्रबंधन ने टैक्स बढ़ाकर उपभोक्ताआें पर बोझ डाल दिया है।
विज्ञापन
अब कंपनी ने टैक्स की दर बढ़ाकर 100 रुपये करने का फैसला लिया है। इससे अब पैकेज के रेट भी बढ़ जाएंगे। जो कि 50 से 150 रुपये तक बढ़ सकते हैं।