फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corporation responsibility should be handed over to Kejriwal government said Saurabh Bhardwaj

निगम की जिम्मेदारी केजरीवाल सरकार को सौंपी जाए: सौरभ भारद्वाज

Sat, 22 Aug 2020 01:11 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 22 Aug 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Corporation responsibility should be handed over to Kejriwal government said Saurabh Bhardwaj
आप विधायक सौरभ भारद्वाज - फोटो : amar ujala

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज में नगर निगम की हालत को देखते हुए दिल्ली की जनता से नगर निगम को आम आदमी पार्टी के मुख्य संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सौंपने की अपील की है।

विज्ञापन


भारद्वाज ने कहा कि पिछली बार दिल्ली की जनता से गलती हुई थी कि जनता ने दिल्ली की सफाई की जिम्मेदारी भाजपा के हाथों में सौंप दी थी। इसका खामियाजा भी जनता को भुगतना पड़ रहा है। भारद्वाज ने कहा कि हम दिल्ली की जनता से अपील करते हैं कि इस बार नगर निगम की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हाथों में सौंप कर देखिए हम दिल्ली की जनता से वादा करते हैं कि जिस प्रकार देश में दिल्ली के शिक्षा मॉडल और चिकित्सा मॉडल की चर्चा हो रही है उसी प्रकार दिल्ली के सफाई मॉडल की चर्चा भी पूरे देश में की जाएगी। 
विज्ञापन


रैंकिंग पर भारद्वाज ने कहा कि नगर निगम के आंकड़ों ने दिल्ली को शर्मसार करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मेरी विधानसभा क्षेत्र में जो शौचालय पिछले एक साल से बंद पड़े थे, उन्हें अचानक एक हफ्ते पहले खोल दिए गए थे। इस संबंध में जब अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने कहा था कि सर्वेक्षण चल रहा है। जबकि अब वे शौचालय दोबारा बंद कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी ने आम आदमी पार्टी की पीसी को बताया ओछी राजनीति

स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट पर आप पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज की प्रेस कांफ्रेंस के बाद बीजेपी की तरफ से भी जवाब दिया गया। दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने इसे आम आदमी पार्टी की ओछी राजनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस तरह की राजनीति में नहीं पड़ना चाहती।

प्रवीण शंकर ने कहा कि आज नगर निगम सफाई कर्मियों के सम्मान का समय है। जिन्होंने पिछले छह महीने में कोरोना महामारी काल के दौरान जान की बाजी लगाकर दिल्ली को साफ रखने का काम किया है। ऐसे समय में जब लोग अपने घरों का कूड़ा उठाने से डर रहे थे। तब निगम कर्मियों ने ना केवल सड़कों को साफ रखा, बल्कि घर-घर से कूड़ा उठाया। नहीं तो दिल्ली में गंदगी से एक और महामारी फैल जाती।

आम आदमी पार्टी के नेता राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं। जबकि दिल्ली जल बोर्ड की लापरवाही के कारण रोजाना हल्की सी बारिश में ही दिल्ली की सड़कें तालाब बन जाती हैं। जिसे देखकर दिल्लीवासी चाहते हैं कि दिल्ली जल बोर्ड वापस नगर निगम को सौंप दिया जाय। जिस प्रकार साल 1977 से पहले था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed