{"_id":"5bc08995bdec22694623c601","slug":"corporation-bank-loot-and-cashier-killed-in-delhi-najafgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः कॉर्पोरेशन बैंक में घुसे 4 लुटेरे, कैशियर की हत्या कर नकदी लूटी, हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः कॉर्पोरेशन बैंक में घुसे 4 लुटेरे, कैशियर की हत्या कर नकदी लूटी, हुए फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 12 Oct 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
दिल्ली के नजफगढ़ के छावला इलाके में बैंक लूट की एक ऐसी वारदात वारदात सामने आ रही जिससे पूरा इलाका दहशत में है। दरअसल छावला इलाके में स्थित कॉर्पोरेशन बैंक की एक ब्रांच में आज लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।
शुक्रवार को कुछ अज्ञात लोगों ने बैंक में घुसकर एक कैशियर पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान तीन अन्य व्यक्ति घायल हो गये। लुटेरे बैंक से दो लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि दिन के 3.45 बजे खैरा गांव में कॉर्पोरेशन बैंक की एक शाखा में गोलीबारी की सूचना मिली।
पुलिस ने बताया कि चार लोग लूट-पाट के लिए बैंक में घुसे और कैशियर संतोष कुमार पर गोली चला दी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।