{"_id":"5e8d517f8ebc3e6fa2575aa5","slug":"coronavirus-update-delhi-police-one-asi-tested-corona-positive-admit-in-aiims-family-home-quarantine-colony-under-strict-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस के एक एएसआई में कोरोना की पुष्टि, एम्स में भर्ती, परिवार और कॉलोनी कड़े लॉकडाउन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस के एक एएसआई में कोरोना की पुष्टि, एम्स में भर्ती, परिवार और कॉलोनी कड़े लॉकडाउन में
Wed, 08 Apr 2020 10:49 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 08 Apr 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। बुखार की शिकायत पर पिछले हफ्ते उनका टेस्ट किया गया था और सात अप्रैल को उनकी रिपोर्ट आई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एम्स में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एएसआई के परिवार को होम-क्वारंटीन रहने को कहा गया है। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है। जिस कॉलोनी में एएसआई रहते थे अब वो कड़े लॉकडाउन में है। पुलिस उनके संपर्क में आए लोगों और वो कैसे संक्रमित हुए इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
जिस कॉलोनी में वो रहते थे अब वो कड़े लॉकडाउन में है। पुलिस उनके संपर्क में आए लोगों और वो कैसे संक्रमित हुए इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है: दिल्ली पुलिस #COVID19 https://t.co/LWeGqRxFCI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2020
दिल्ली में मंगलवार को हुई थी कोरोना से दो और की मौत, 51 नए रोगी भी मिले
कोरोना वायरस से संक्रमित दो और मरीजों की राजधानी में मौत हो गई। इन्होंने मंगलवार को अलग-अलग अस्पतालों में दम तोड़ दिया। उधर, 51 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ, दिल्ली में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की सख्या बढ़कर 576 हो गई है। इससे मृतकों की संख्या भी 9 हो गई है। इसके अलावा, 20 मरीजों को अब तक अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मरकज से निकाले गए लोगों में से अब तक 333 संक्रमित मिल चुके हैं। 203 संक्रमित मरीजों में विदेश यात्रा करके लौटने वाले और एक-दूसरे से संपर्क में आने वाले हैं।
विभाग का कहना है कि 40 संक्रमित मरीजों के बारे में फिलहाल जांच चल रही है। सरकारी अस्पतालों में 546 मरीजों का उपचार चल रहा है। मंगलवार को 51 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें 35 विदेश से यात्रा करने वाले या उनके संपर्क में आने से संक्रमित होने वाले हैं।
इसके अलावा मरकज से निकाले गए 4 जमातियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। अभी 1157 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। अस्पतालों में भर्ती संक्रमित मरीजों में से 35 की हालत गंभीर है। इन्हें आईसीयू में रखा गया है। वहीं 8 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 1066 मरीजों में से 546 संक्रमित हैं।