फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus: Social distancing rules are not following in one of the delhi quarantine centres

Coronavirus ग्राउंड जीरो रिपोर्टः दिल्ली के क्वारंटीन सेंटर में इंतजाम अच्छे, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग में फेल!

Mon, 06 Apr 2020 07:40 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 06 Apr 2020 07:40 PM IST
सार

  • मेल-मिलाप की आम दिनों की आदत छूट नहीं रही तमाम चेतावनियों के बाद भी
  • सेंटर में भर्ती लोग नियमों के प्रति लापरवाह

विज्ञापन
Coronavirus: Social distancing rules are not following in one of the delhi quarantine centres
कोंडली के क्वारन्टीन सेंटर के अंदर बिना मास्क के बैठे लोग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आइए, आपको ले चलते हैं दिल्ली के कोंडली इलाके के एक क्वारंटीन सेंटर पर। अच्छी व्यवस्थाओं के बावजूद छोटी-छोटी चूक थम नहीं रही हैं। जब तक लोगों में बर्ताव में जागरूकता नहीं दिखेगी, तो कोरोना से लड़ाई की बेहतर तैयारियां भी बेअसर साबित हो जाएंगी।

विज्ञापन


इस सेंटर पर क्वारंटीन किए गए लोग सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का ठीक से पालन नहीं कर रहे हैं। कुछ लोगों ने फेसमास्क नहीं लगाया हुआ है, तो कुछ बेपरवाह इधर-उधर भटक रहे हैं। सेंटर के अंदर काम कर रहे कुछ कर्मचारी और सेंटर के बाहर सुरक्षा में लगे जवान भी सोशल डिस्टेंसिंग का उचित पालन करते हुए नहीं पाए गए।
विज्ञापन


अमर उजाला ने सोमवार दोपहर डेढ़ बजे दिल्ली के इस क्वारंटीन सेंटर में पाया कि दिल्ली सरकार के अच्छे इंतजामों के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके के राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय (जीजाबाई), कोंडली के बाहर सुरक्षा में तैनात कर्मी सोशल डिस्टेंसिंग नियमों को धता बताते हुए बेहद करीब खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे।

उनके साथ कुछ स्थानीय और कुछ ऐसे लोग भी खड़े मिले, जिनके करीबियों को यहां क्वारंटीन किया गया है। यहां खड़े लोग सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति पूरी तरह लापरवाह दिखे।

सेंटर के अंदर का हाल

क्वारंटीन सेंटर के अंदर प्रवेश करते ही कुछ कर्मचारी आपस में करीब बैठकर बातचीत करते दिखाई पड़े। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था। यह बात दीगर कि सभी कर्मचारियों ने फेसमास्क पहन रखा था।

लेकिन संक्रमित लोगों की सेवा में जुटे इन कर्मचारियों में कुछ ने ग्लव्स नहीं पहन रखे थे। हालांकि, सुरक्षा डेस्क और भोजन वितरण के लिए बने स्टाल पर बैठे कर्मचारी पूरी तरह चौकस दिखाई पड़े। यहां पर दूरी भी बनाकर रखी गई थी और सभी लोगों ने ग्लव्स भी पहन रखा था।

 

सेंटर के गलियारे में घूमते दिखे लोग

सेंटर को मुख्य रूप से तीन हिस्सों में बांटा गया है। मुख्य भवन के बाएं हिस्से में प्रशासनिक गतिविधयां चलती हैं। यहां स्वास्थ्य सुविधाएं भी मौजूद हैं। वहीं दाहिने हिस्से में क्वारंटीन किए गए लोगों को दो अलग-अलग ग्रुपों में आमने-सामने के ब्लॉक में रखा गया है।

एक तरफ परिवार के साथ रह रहे लोगों और महिलाओं को रखा गया है, जबकि इसके सामने दूसरे हिस्से में मजदूरों या अकेले लोगों को क्वारंटीन किया गया है।

परिवार के साथ रह रहे लोग सेंटर के गलियारे में घूमते दिखाई पड़े। उनके बीच सोशल डिस्टेंसिंग नहीं दिखाई पड़ी। हालांकि इसके प्रति आगाह किये जाने के बाद लोग अपने-अपने कमरों में चले गए।

सेंटर के प्रशासन से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि लोगों को इस बंद माहौल के अंदर घूमने की इजाजत दी गई है, लेकिन इस दौरान भी उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग करने के लिए पूरी तरह सचेत किया गया है।

सपरिवार क्वारंटीन व्यक्ति ने बताया

झारखंड के रहने वाले नरेश यादव इस सेंटर में अपने पूरे परिवार के साथ क्वारंटीन किए गए हैं। वे यहां एक अप्रैल से रह रहे हैं और उनके साथ उनकी पत्नी और परिवार के चार अन्य लोग भी रह रहे हैं।

मौके पर पाया गया कि न तो उन्होंने और न ही परिवार के कुछ अन्य लोगों ने फेसमास्क लगाया हुआ था। परिवार के सदस्य करीब बैठकर बातचीत भी कर रहे थे। इसके प्रति अमर उजाला के द्वारा आगाह किए जाने के बाद नरेश यादव ने फेसमास्क लगाया और बताया कि वे दिल्ली के शंकर विहार में रहते हैं।

लॉकडाउन के कारण दिल्ली में रहने से उन्हें मुश्किल हो रही थी, जिसके बाद वे अपने साथ के सभी लोगों के साथ एक गाड़ी के जरिए झारखंड जाने के लिए निकले थे। लेकिन पुलिस ने कोरोना संक्रमित होने की आशंका में उन सबको यहां क्वारंटीन किया हुआ है।

उनके साथ के उन 32 लोगों को यहां सेंटर में क्वारंटीन किया गया है, जो दो गाड़ियों में झारखंड जाने की फिराक में थे।

 

Coronavirus: Social distancing rules are not following in one of the delhi quarantine centres
सुरक्षा और सेवा कर्मचारियों में कुछ न ग्लव्स और कुछ ने फेसमास्क नहीं लगाया हुआ है - फोटो : Amar Ujala

सरकार रख रही पूरा ध्यान

सेंटर में भर्ती झारखंड के एक युवा शम्भू यादव ने बताया कि यहां उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सुबह और शाम नाश्ता आता है, और दोपहर और रात को उचित भोजन दिया जाता है। सबके लिए अलग-अलग बिस्तर लगाया गया है।

बिछाने के साथ-साथ ओढ़ने के लिए उन्हें चद्दरें दी गई हैं। दो बिस्तरों के बीच उचित दूरी रखी गई है। सभी कमरों में पंखे, लाईट और हवा की उचित व्यवस्था है। भोजन के आलावा उन लोगों के नहाने-रहने से लेकर अन्य सभी सुविधाओं का भी प्रशासन पूरा ध्यान रख रहा है। सेंटर में रहने के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है।

सेंटर प्रमुख ने बताया

इस सेंटर की मुख्याधिकारी और स्कूल की वाइस प्रिंसिपल चंद्रकांता ने अमर उजाला को बताया कि उनके यहां 102 लोग भर्ती हैं। दो लोगों के बीमार होने की बात सामने आई है जिन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेज दिया गया है। अभी तक उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि नहीं हुई है।

शेष सभी लोगों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। वे न सिर्फ सभी लोगों की सुविधाओं का ध्यान रख रही हैं, बल्कि उनके अंदर निराशा या अवसाद  की कोई भावना न उत्पन्न हो, इसका भी पूरा ख्याल रख रही हैं। इसके लिए क्वारंटीन लोगों को सेंटर के अंदर सुबह-शाम थोड़ा घूमने की अनुमति दी गई है।                    

चंद्रकांता ने बताया कि लोगों की सेवा करने के दौरान वे अपने सभी साथी कर्मचारियों को सुरक्षित रखने के लिए भी पूरी तरह ध्यान रख रही हैं।

सभी कर्मचारी साथियों के लिए फेसमास्क-ग्लव्स पहनना और समय-समय पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना अनिवार्य कर दिया गया है। सभी कर्मचारियों को सैनेटाइज़र की बोतलें दी गई हैं।

पूर्वी दिल्ली में कोंडली के इस सेंटर के आलावा न्यू अशोक नगर, गाजीपुर और आईपी एक्सटेंशन में भी नाईट शेल्टर और क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed