{"_id":"60c4a5f550b9fa10404d3e12","slug":"coronavirus-loknayak-jaiprakash-hospital-avail-separate-vaccination-for-health-workers-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: लोकनायक के स्वास्थ्यकर्मियों के परिजनों के लिए अलग टीकाकरण केंद्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: लोकनायक के स्वास्थ्यकर्मियों के परिजनों के लिए अलग टीकाकरण केंद्र शुरू
Sat, 12 Jun 2021 05:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 12 Jun 2021 05:48 PM IST
सार
लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि इस बूथ पर प्रतिदिन 100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है
विज्ञापन
भारत में कोरोना टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों के परिजनों को वैक्सीन लगाने के लिए अस्पताल ने अलग टीकाकरण केंद्र की व्यवस्था की है। इसके लिए विशेष बूथ बनाया गया है। शनिवार से यह शुरू हो गया है।
लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि इस बूथ पर प्रतिदिन 100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यहां टीका लगवाने के लिए अस्पताल कर्मी को अपना डीजीएचएस कार्ड और टीका लगवाने वाले परिजन का आधार कार्ड लाना अनियवार्य है। यह बूथ ओपीडी ब्लाक के प्रथम तल पर टीकाकरण केंद्र के पास बनाया गया है। शनिवार से इसे शुरू कर दिया गया है।
डॉ. सुरेश ने बताया कि जिस कर्मी के पास डीजीएचएस कार्ड नहीं है वह अपने विभाग के प्रभारी से लोकनायक अस्पताल के स्टाफ होने का सत्यापन कराने के बाद अपने परिनज को बूथ पर वैक्सीन लगवा सकता है। टीका लगवाने के लिए पहले आओ पहले पाओ की व्यवस्था लागू की गई है।