फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus in Delhi Health Minister said there will be no lockdown in Delhi no need to panic 5500 cases can come today

कोरोना का कहर: स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- लॉकडाउन नहीं लगेगा, घबराने की जरूरत नहीं, आज आ सकते हैं 5500 मामले

Tue, 04 Jan 2022 03:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 04 Jan 2022 03:04 PM IST
सार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आज करीब 5500 नए मामले आ सकते हैं। संक्रमण दर करीब 8.5 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि दिल्ली में लॉकडाउन नहीं लगेगा। मजदूरों और प्रवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
Coronavirus in Delhi Health Minister said there will be no lockdown  in Delhi no need to panic 5500 cases can come today
दिल्ली में कोरोना संक्रमण - फोटो : Pixabay

विस्तार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के आज करीब 5500 नए मामले आ सकते हैं। संक्रमण दर करीब 8.5 फीसदी हो गई है। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि दिल्ली में लॉकडाउन नहीं लगेगा। मजदूरों और प्रवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि जब से ओमिक्रोन आया है तब से दिल्ली में 10-15 दिनों में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। लोगों में बहुत मामूली लक्षण है। मामले बढ़ रहे हैं लेकिन लोग गंभीर रूप से बीमार नहीं पड़ रहे हैं। पिछले दो दिन में 84 फीसदी मामले ओमिक्रोन के थे। 

विज्ञापन

सरकार ने लिया वीकेंड कर्फ्यू का निर्णय

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने डीडीएमए के साथ बैठक की और इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट का अब तक का व्यवहार देखकर यह ज्यादा खतरनाक नहीं लग रहा है। लेकिन फिर भी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किसी तरह की लापरवाही नहीं की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू रहेगा

सिसोदिया ने बताया कि इसके बढ़ने की गति को हम जितना नियंत्रित कर सकेंगे उतना ही अच्छा होगा। इसके लिए हमने डीडीएम की बैठक में फैसला किया है कि दिल्ली में शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू रहेगा। दूसरा ये कि दिल्ली में जो भी सरकारी दफ्तर हैं, वहां जरूरी काम को छोड़कर सभी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। निजी कंपनियों में 50 प्रतिशत स्टाफ ही काम करेंगे।

मनीष सिसोदिया ने बताया कि बसों और मेट्रो में 50 प्रतिशत सीट क्षमता होने के चलते लंबी लाइनें लग रही थीं जिससे ओमिक्रॉन के सुपर स्प्रेड होने का खतरा वहां से बढ़ गया था। इसी के चलते फैसला लिया गया है कि बसें और मेट्रो अब पूरी क्षमता के साथ चलेंगी लेकिन बिना मास्क के किसी को एंट्री नहीं मिलेगी। मास्क को हर हाल में अनिवार्य बनाया जाएगा। एक सवाल के जवाब में सिसोदिया ने कहा कि शनिवार और रविवार को पूरी तरह से कर्फ्यू लागू होगा।

ऑक्सीजन सप्लाई की रियल-टाइम निगरानी करेगी सरकार

दिल्ली सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर के खिलाफ कमर कस ली है। सरकार ने मंगलवार को प्रदेश में ऑक्सीजन आपूर्ति सुचारु करने और उसकी रियल-टाइम निगरानी करने के लिए एक्शन प्लान जारी किया है।

दिल्ली सरकार ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि दिल्ली में सरकारी और निजी मिलाकर कुल 53 अस्पतालों में ऑक्सीजन टैंकों में टेलीमेट्री डिवाइस लगा दी गई हैं। इनकी लाइव निगरानी कोविड वार रूम के माध्यम से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed