{"_id":"5e9fdb128ebc3e9084664e7d","slug":"coronavirus-lockdown-in-delhi-ncr-new-cases-deaths-border-seal-delhi-ghaziabad-noida-greater-noida-gurugram-faridabad-bulandshahr-hapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Delhi :92 नए मामले आए सामने, एक की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2248 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Delhi :92 नए मामले आए सामने, एक की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2248 हुई
Wed, 22 Apr 2020 09:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 22 Apr 2020 09:30 PM IST
सार
दिल्ली-एनसीआर में कोरोना का कहर बरकरार है। दिल्ली में मंगलवार को भी 75 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 2156 पहुंच चुका है। आजादपुर मंडी के एक कर्मचारी की कोरोना से मौत की जानकारी मिली है। हालांकि राहत की बात ये रही कि मंगलवार को ही 180 मरीजों को छुट्टी दी गई। कोरोना से अब तक 47 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 611 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहींं आज से दिल्ली से सटे यूपी के सभी बॉर्डर पूरी तरह सील कर दिए गए हैं और पास के बिना किसी को भी दिल्ली और यूपी में प्रवेश नहीं मिल रहा। वहीं मानेसर स्थित मारुति के प्लांंट को शर्तों के साथ काम करने की इजाजत मिल गई है। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट....
विज्ञापन
ईएसआई अस्पताल के कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में 92 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2248 हुई
विज्ञापन
दिल्ली में बुधवार को कोरो वायरस के 92 नए मामले सामने आए जबकि एक व्यकित की मौत हो गई। इसी के साथ अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2248 हो गया है। दिल्ली में कोरोना से अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के 71 पुलिसकर्मियों को किया गया क्वारंटीन, एक हेड कांस्टेबल पाया है पॉजिटिव
गुरुग्रामः बीएसएनएल के कर्मचारी ने वेतन नहीं मिलने पर घास खा कर किया विरोध
वेतन नहीं मिलने के कारण बीएसएनएल के सुरक्षा गार्ड ने घास खा कर विरोध जताया। गार्ड को एक वर्ष से वेतन नहीं मिल रहा। यह गार्ड पहले ड्राइवर था पैसे नहीं मिलने पर लॉकडाउन में बीएसएनएल में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने लगा। अब यहां उसे डेढ़ माह से वेतन नहीं मिला है। भूख से परेशान कर्मचारी ने रात की ड्यूटी पर घास खाकर किया गुजारा।
विज्ञापन
आजादपुर सब्जी मंडी में नहीं आ रहे ग्राहक
दिल्ली की आजादपुर मंडी में विक्रेताओं का कहना है कि मंडी में ग्राहक नहीं आ रहे हैं। एक विक्रेता ने बताया कि मेन गेट पर ना तो स्क्रीनिंग हो रही है ना सैनिटाइजिंग हो रही है। बस पास दिखाओ और अंदर आ जाओ। इससे अच्छा है कि मंडी को बंद कर दो।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन ने बांटे 7800 खाने के पैकेट
अमर उजाला फाउंडेशन और सहयोगी संस्थाओं ने बुधवार को 7800 खाने के पैकेट बांटे, सहयोगी संस्थाओं में अग्रसेन रसोई, केमिस्ट एसोसिएशन, और अन्न पात्र शामिल हैं।
गाजियाबादः इंदिरापुरम में एक और बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक और बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 47 हो गई है। महिला के संक्रमित होने की पुष्टि प्राइवेट लैब में हुई है। हालांकि सीएमओ ने इस विषय में कहा है कि अभी उन्हें रिपोर्ट नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि आज भी कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। जानकारी के अनुसार देर रात आई 9 जांच रिपोर्ट में सभी निगेटिव हैं। अभी भी 126 रिपोर्ट का इंतजार है।
नोएडाः ईएसआई अस्पताल के कर्मचारी कर रहे प्रदर्शन
नोएडा के सेक्टर-24 स्थित ईएसआई अस्पताल के कर्मचारी बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि उन्हें वेतन नहीं दिया गया है जिसके चलते वह हड़ताल पर जाने को मजबूर हैं।
दिल्ली-गौतमबुद्ध नगर सीमा पूरी तरह सील
दिल्ली-गौतमबुद्ध नगर सीमा को नोएडा प्रशासन द्वारा पूरी तरह से सील कर दिया गया है। एसआई गुरमुख सिंह ने बताया, 'केवल 'पास' वाली गाड़ियां, मीडिया कर्मियों, डॉक्टरों, सफाई कर्मचारियों और फलों/सब्जियों को ले जाने वाले वाहनों को ही अनुमति है।'
मानेसर मारुति प्लांट को काम करने की अनुमति मिली
गुरुग्राम स्थित मारुति मानेसर प्लांट को प्रशासन ने शर्तों के साथ काम करने की अनुमति दे दी है। यहां पर सिर्फ एक शिफ्ट में काम होगा वह भी स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए।
पुलिस ने कर्फ्यू पास के साथ केक भी दिया
संगम विहार निवासी राम तीरथ मंगलवार शाम उस समय खुश हो गया, जब उसे पंजाब जाने के लिए कर्फ्यू पास के साथ-साथ केक भी मिला। पुलिस ने केक देकर राम तीरथ को उसकी बहन की शादी के लिए शुभकामनाएं दीं। राम तीरथ बुधवार को पंजाब रवाना हो गया।
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि संगम विहार निवासी रामतीरथ जमेटो में डिलीवरी ब्वॉय था। लॉकडाउन के दौरान उसकी नौकरी चली गई। 26 अप्रैल को पंजाब के बरनाला स्थित उसके गांव में उसकी बहन की शादी है। उसने बहन की शादी में जाने के लिए दक्षिण जिला डीसीपी कार्यालय में आवेदन किया था। ग्रेटर कैलाश-एक थानाध्यक्ष सोमनाथ पारुथी ने मंगलवार को रामतीरथ को बहन की शादी में जाने के लिए कर्फ्यू पास के साथ केक भी भिजवाया। केक के डब्बे पर बहन की शादी के लिए बधाई संदेश लिखा है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के 70 पुलिसकर्मियों को किया गया क्वारन्टीन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के 70 पुलिसकर्मियों को क्वारन्टीन किया गया है। एक हेड कांस्टेबल के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद यह फैसला लिया गया है।