{"_id":"5f2188b1dc749f42da442460","slug":"coronavirus-in-gurugram-latest-updates-91-new-cases-total-tally-reaches-to-8912","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 91 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 8912 हुई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 91 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 8912 हुई
Wed, 29 Jul 2020 08:03 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 29 Jul 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम में कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में कोरोना के नए मरीजों के आने व मरीजों के स्वस्थ होने के बीच बुधवार को गुरुग्राम में कोविड-19 की जांच कराने वालों की संख्या 1 लाख के आंकड़े को पार कर गई। बुधवार को कुल 2049 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई। इसके साथ ही जिले में अब जांच कराने वालों की कुल संख्या 1,00,188 हो चुकी है। हालांकि, बुधवार को भी कोरोना के 91 नए मरीज आए तो 92 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं कुल मरीजों की संख्या 8912 तक पहुंच चुकी है। इसमें से 7771 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 1019 उपचाराधीन हैं।
रैपिड एंटीजन किट व शासकीय लैब में आरटी-पीसीआर के जरिए जांच के लिए बुधवार को कुल 1569 लोगों से नमूने लिए गए जबकि 480 लोगों की निजी लैब में जांच की गई। 1 लाख लोगों की कोविड-19 जांच करने वाला गुरुग्राम प्रदेश का इकलौता जिला है।
जांच के मामले में शुरू से ही गुरुग्राम अन्य जिलों के मुकाबले अव्वल रहा है। अब तक हुई कुल जांच में से 89,227 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 8912 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस समय जिले में कुल 1019 लोग उपचाराधीन हैं, जिसमें से 798 लोग होम आइसोलेट हैं जबकि 221 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। खास बात यह है कि उपचाराधीन कुल मरीजों में से महज 5 मरीज ही शासकीय कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं।