फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in gurugram latest updates 13 new positive case total infected reached to 117

गुरुग्राम में 13 और मरीजों में हुई कोरोना की पुष्टि, जिले में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 117 हुई 

Thu, 07 May 2020 09:48 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 07 May 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in gurugram latest updates 13 new positive case total infected reached to 117
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

जिले में बृहस्पतिवार को 13 और मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 117 हो गई है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 66 हो गई। इनमें से 60 मरीज सेक्टर-9 स्थित ईएसआई अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 6 मरीज अन्य अस्पतालों में भर्ती किए गए हैं। 

विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बृहस्पतिवार को सामने आए मरीजों में से 5 मरीज ज्योति पार्क क्षेत्र, 2 सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल, 2 राजीव नगर, 1 सेक्टर-18 सरहौल क्षेत्र, 1 शांति पार्क, 1 सब्जी मंडी, 1 राजेंद्रा पार्क व 1 मरीज जवाहर नगर का है। मरीजों के परिजनों को होम क्वारंटीन करने के बाद स्वास्थ्य विभाग संपर्क में आए अन्य लोगों की जानकारी एकत्र कर रहा है।  
विज्ञापन


लॉकडाउन-3 में आए कोरोना के 45 मरीज
लॉकडाउन-3 शुरू होने के चार दिन में जिले में अब तक कोरोना के 45 नए मामले सामने आ चुके हैं। इन मरीजों में अधिकांश खांडसा सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेता हैं, जो थोक में सब्जी की खरीदारी के लिए दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी जाते रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली से सटे सरहौल व डूंडाहेड़ा इलाके से भी आधा दर्जन से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


250-300 मरीजों से प्रतिदिन लिए जा रहे नमूने
जिला स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिल्ली व अन्य राज्यों के मुकाबले कोरोना संदिग्धों की जांच के मामले में गुरुग्राम की स्थिति काफी बेहतर है। जहां दिल्ली समेत अन्य जिलों में जांच रिपोर्ट आने में 5-7 दिन का समय लग रहा है, वहीं जिले में 48-72 घंटे में मरीजों की जांच रिपोर्ट मिल रही है। विषम परिस्थितियों में कभी यह समय बढ़कर 4 दिन का भी हो जाता है। इस समय प्रतिदिन औसतन 250-300 कोरोना संदिग्धों से नमूने लिए जा रहे हैं, जबकि लगभग 400-450 मरीजों की जांच रिपोर्ट लंबित रहती है। 


62 कोरोना संदिग्ध क्वारंटीन सेंटर में भर्ती
जिले में इस समय 62 मरीज विभिन्न क्वारंटीन सेंटर में भर्ती हैं जबकि 13393 लोगों की अब तक जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य जांच हो चुकी है। अब तक जिले में 7543 कोरोना संदिग्धों से जांच के लिए नमूने लिए जा चुके हैं, जिसमें से 6926 निगेटिव पाए गए हैं। बृहस्पतिवार को जिले में 317 कोरोना संदिग्धों से नमूने लिए गए। इसमें से शासकीय लैब में 300 व निजी लैब में जांच के लिए 17 नमूने भेजे गए। अब तक जिले में 10057 लोग 14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed