{"_id":"5e71d6bd8ebc3ea4d0300679","slug":"coronavirus-in-ghaziabad-us-return-woman-got-lost-then-found-after-4-hours-in-her-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबादः अस्पताल से गायब हुई कोरोना संदिग्ध महिला, 4 घंटे बाद मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबादः अस्पताल से गायब हुई कोरोना संदिग्ध महिला, 4 घंटे बाद मिली
Wed, 18 Mar 2020 01:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली के छावला में चीन से आए यात्रियों का दूसरी बार सैम्पल लेते डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ स्वास्थ्य विभाग गाजियाबाद में कोरोना रोकने के लिए प्रयास कर रहा है तो दूसरी तरफ विदेशों की यात्रा कर लौटने वाले जिले के लिए मुसीबत बन रहे हैं। मंगलवार को संयुक्त अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध महिला मरीज मंगलवार को अस्पताल स्टाफ को बताए बिना कहीं चली गई।
विज्ञापन
महिला के आइसोलेशन वॉर्ड में नहीं मिलने से हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रबंधन ने काफी तलाश की और मोबाइल पर भी संपर्क करने का प्रयास किया। महिला का कुछ पता नहीं चलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद महिला के वार्ड से लापता होने पर कविनगर थाने में सूचना दी गई है। पुलिस ने चार घंटे के बाद महिला को तलाशकर वापस आइसोलेशन वार्ड पहुंची, जहां उसने वार्ड में रहने से इंकार करते हुए हंगामा किया। महिला का कहना था कि वार्ड में कोई सुविधा नहीं है, इसलिए वह वार्ड में नहीं रहना चाहती है। पुलिस और डाक्टरों ने किसी तरह से समझाकर उसे शांत कराया।
विज्ञापन
यूएस से लौटी थी महिला
कविनगर थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि संयुक्त अस्पताल प्रबंधन की ओर से आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती कोरोना की संदिग्ध महिला मरीज के लापता होने की सूचना दी गई है। महिला की तलाश की गई तो वह अपने घर में मिल गई।
अस्पताल के सीएमएस और सीएमओ भी कुछ कहने से बचते नजर आए। सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने महिला के लापता होने की पुष्टि तो की लेकिन कोई और जानकारी देने से इनकार कर दिया।
यूएसए से वापस लौटकर आई इस महिला में कोरोना के लक्षण मिलने पर डाक्टरों ने काफी जद्दोजहद करने के बाद सोमवार को भर्ती कराया था। महिला का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जा चुका है, वह दूसरे ही दिन बिना बताए भाग गई थी, जिसे पुलिस ने लाकर दोबारा भर्ती कराया।
अस्पताल में पांच संदिग्ध मरीज कराए भर्ती
मंगलवार को संयुक्त अस्पताल में बनी कोरोना हेल्प डेस्क पर विदेशों से लौटकर आए पांच मरीज पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इनमें दो थाईलैंड दो चेकोस्लोवाकिया और एक यूके से लौटे लोग हैं। इनमें दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।
सभी को गले में इंफेक्शन की शिकायत की है। अस्पताल प्रबंधन ने सभी को आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती कर लिया गया है और उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। अस्पताल के आइसोलेशन में सिर्फ सात मरीजों को भर्ती करने की क्षमता है।
यदि संदिग्ध मरीजों की संख्या और ज्यादा बढ़ती है तो अस्पताल प्रबंधन के लिए परेशानी होगी। मामले में सीएमओ डा. एनके गुप्ता का कहना है कि जल्द ही एक और वार्ड बनाया तैयार किया जा रहा है। भर्ती करने में परेशानी नहीं होगी।
कलक्ट्रेट व कारागार में किया डिसंक्रमित
सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि पुलिस महिला को ढूढ़कर अस्पताल में ले आई, जहां उसे दोबारा वार्ड में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मलेरिया विभाग की टीम ने डिसंक्रमित करने के लिए कलक्ट्रेट एवं जिला कारागार में छिड़काव कराया गया। इसके अलावा विदेश से आने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।