फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in gautam budh nagar latest updates noida 76 new cases total tally crosses one thousand mark

गौतमबुद्धनगर में कोरोना वायरस के 76 नए मामले, संक्रमितों की संख्या एक हजार के पार 

Mon, 15 Jun 2020 10:25 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 15 Jun 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in gautam budh nagar latest updates noida 76 new cases total tally crosses one thousand mark
नोएडा में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

गौतमबुद्धनगर में कोरोना वायरस के 76 नए मामले सामने आए हैं। अब तक जिले में 510 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 489 सक्रिय मामले हैं। कोरोना वायरस से जिले में अब तक12 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ गौतमबुद्धनगर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1011 हो गए हैं। 

विज्ञापन


जिम्स और शारदा से 22 मरीज डिस्चार्ज 
शहर के दो अस्पतालों से सोमवार को 22 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। सभी को घर पर 14 दिन तक क्वारंटीन रहने को कहा गया है। जिम्स से सोमवार को 19 मरीजों को घर भेजा गया। आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी डॉ. सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट निगेटिव आने पर सभी को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं, शारदा अस्पताल से भी तीन मरीजों को घर भेजा गया है। अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि सभी से सामाजिक दूरी का पालन और मास्क लगाने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


मास्क नहीं पहनने पर 6 लोगों का चालान 
दादरी इलाके में बिना मास्क पहने घूम रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान छह लोगों के चालान किए गए। वहीं, चेकिंग देख कई लोगों ने रास्ते बदल दिए। पुलिस ने बताया कि नगर के मुख्य तिराहे पर बिना मास्क लगाए लोगों को रोककर कारण पूछा और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर चालान भी किया। कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति का सौ रुपये का चालान किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दादरी में 14 और बिसरख में 34 लोगों के नमूने लिए
सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दादरी में 14 और बिसरख में 34 लोगों के कोरोना जांच के लिए नमूने लिए गए। चिकित्साधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि आला अधिकारियों के निर्देश पर स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी के दौरान कोरोना संदिग्धों के नमूने लिए जा रहे हैं। सोमवार को जिनके नमूने लिए गए, उनकी रिपोर्ट तीन दिन में आएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसरख में कोरोना जांच कराने के लिए सुबह से ही मरीजों की लाइन लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed