फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in faridabad 178 new cases two death total tally reaches to 8295

फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 178 नए मरीज, दो की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 8295 हुई 

Wed, 29 Jul 2020 08:15 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 29 Jul 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in faridabad 178 new cases two death total tally reaches to 8295
फरीदाबाद में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

फरीदाबाद जिले में कोरोना संक्रमितों में हर दिन इजाफा हो रहा है लेकिन राहत की बात है कि अस्पताल में उपचाराधीन मरीज बेहद कम हैं। कुल एक्टिव 1646 मरीजों में से 325 ही अस्पातल में भर्ती हैं, अन्य सभी होम आइसोलेशन में रखे गए हैं। वहीं, बीते 24 घंटों में जिले में दो संक्रमितों की मौत हुई और 178 नए मरीज मिले।

विज्ञापन

 
स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को मिले नए मरीज एसी नगर, एसजीएम नगर, संजय कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, सेक्टर 16, महावरीर कॉलोनी, आदर्श नगर, सेक्टर 15, सेक्टर 23, सेक्टर 19, सेक्टर 3, गोपी कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी और सेक्टर 15 के अलावा बल्लभगढ़, एनआईटी एवं ओल्ड फरीदाबाद के अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन


मृतक बल्लभगढ़ मोहना रोड रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला और एनआईटी पांच डी ब्लॉक में रहने वाले 68 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति बताए गए हैं। दोनों को कोरोना संक्रमण के साथ दूसरी गंभीर बीमारियां भी थी, जिन्हें इनकी मौत का कारण बताया जा रहा है। नए संक्रमित मिलने के बाद यह संख्या 8295 हो गई है। जबकि 128 लोग कोरोना से जंग हार चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि बुधवार को 165 मरीज कोरोना को मात दी। अभी तक कुल 6521 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कुल 65132 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 348 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। अस्पतालों में दाखिल 42 मरीजों की हालत गंभीर है। इनमें से 6 को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed