फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in faridabad 161 new cases three death total tally reaches to 4523

फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 161 नए मामले, तीन की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 4523 हुई 

Sun, 05 Jul 2020 08:24 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 05 Jul 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in faridabad 161 new cases three death total tally reaches to 4523
फरीदाबाद में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण के 161 नए मामलों और तीन मौत की पुष्टि रविवार को हुई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमण के सभी मामले पुराने कंटेनमेंट जोन से ही दर्ज किए गए हैं। बीते 24 घंटों में कुल संक्रमण मामले 4362 से बढ़कर 4523 हो चुके हैं। संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 89 से बढ़कर 92 हो चुकी है।

विज्ञापन

 
कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को की। इसमें न्यू जनता कालोनी निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग व अन्य दो 50 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति शामिल हैं। गौंछी से 49 वर्षीय और चौहान कालोनी से 45 वर्षीय संक्रमित की मौत हो गई। इन्हें कोरोना के अलावा अन्य बीमारियां भी थी। नए 161 मामले जवाहर कॉलोनी, एसी नगर, संजय कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, सेक्टर-87, 88, 18, 19, अज्जी कॉलोनी, भारत कॉलोनी और गौंछी से संबंधित रहे। 
विज्ञापन


रविवार को 90 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब तक कुल 4523 मामलों में से 3609 संक्रिमत कोरोना को मात दे चुके हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 822 है। इसमें से 402 अस्पताल में भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 420 मरीज उपचाराधीन हैं। यह कुल मरीजों का केवल 18 फीसदी है।  अब तक 80 प्रतिशत मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। संक्रमण के साथ दो फीसदी मरीजों की जान जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड-19 नोडल,  डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में 822 कोरोना के एक्टिव केस हैं। इनमें से 402 अस्पतालों में भर्ती है। होम आइसोलेशन में 420 मरीज रखे गए हैं। फिलहाल 78 संक्रमितों की हालत गंभीर है। इनमें से 13 आइसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। 68 मरीजों को अस्पताल में भर्ती हुए दस दिन से अधिक समय हो गया  है। अब तक 27954 सैंपल लिए जा चुके हैं, इनमें से 485 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed