{"_id":"5f0b1a3a5ef44568192850a5","slug":"coronavirus-in-faridabad-116-new-cases-total-tally-reaches-to-5417","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 116 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 5417हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 116 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 5417हुई
Sun, 12 Jul 2020 07:42 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 12 Jul 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटे में जिले में एक भी मौत नहीं हुई। विभाग ने जांचकर कोरोना के 116 नए मरीजों की पहचान की। साथ ही 142 मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब रहे। जिले में अब तक संक्रमण के कुल 5417 मामले मिल चुके हैं। वहीं, 103 लोग जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के 116 मामलों की पुष्टि की। सभी मामले ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़, एनआईटी, जवाहर कालोनी, एसी नगर, खेड़ी कला, संजय कालोनी, डबुआ कालोनी, चावला कालोनी और अज्जी कालोनी से संबंधित है। सेक्टर एरिया में मिले संक्रमित सेक्टर-3, 15, 16, 19, 23, 35 से सामने आए हैं।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए विभाग ने आरटीपीसीआर सहित रैपिड एंटीजन टेस्ट की जांच को भी आंकड़ों में शामिल किया है। अब तक दोनों तरीकों से जांच के बाद कुल 34,342 संदिग्धों की सैंपलिंग की जा चुकी है। फिलहाल 282 मामलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में अब तक 103 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। विभाग ने पहले इनमें से किसी भी मरीज की मौत का कारण कोरोना को नहीं माना था। हाल ही में हुए विश्लेषण में पता चला कि 103 में से 30 मरीजों की मौत का कारण कोविड-19 ही रहा। इन मरीजों में दूसरी बीमारियों के स्पष्ट लक्षण नहीं थे।
आंकड़े एक नजर
संक्रमित रिकवरी दर- 81 प्रतिशत
संक्रमण की दर- 13 प्रतिशत
मौत प्रतिशत- 1.9
आंकड़ों के दोगुने होने की दर- 19 दिन