{"_id":"615df3e68ebc3e87eb68675b","slug":"coronavirus-in-delhi-update-6-october-26-new-cases-zero-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: लगातार दूसरे दिन दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में कमी, 26 नए संक्रमित, एक भी मौत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: लगातार दूसरे दिन दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में कमी, 26 नए संक्रमित, एक भी मौत नहीं
Thu, 07 Oct 2021 12:37 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:37 AM IST
सार
अभी दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीज 354 हैं जिनका अलग अलग जगहों पर इलाज चल रहा है। इनमें से 111 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार दूसरे दिन दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में कमी आई है। वहीं दैनिक संक्रमण दर भी पिछले दो दिन में कम हुई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 66,682 सैंपल की जांच हुई थी जिनमें 0.04 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 21 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। जबकि एक भी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है।
इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,39,053 हो चुकी है जिनमें से 14,13,611 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। वहीं 25088 मरीजों की संक्रमण के चलते जान जा चुकी है। अभी दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीज 354 हैं जिनका अलग अलग जगहों पर इलाज चल रहा है। इनमें से 111 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि 217 मरीजों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती किया हुआ है। फिलहाल नए मामले मिलने की वजह से कंटेनमेंट जोन की संख्या 100 से बढ़कर 102 हो चुकी है।
विभाग ने यह भी बताया कि पिछले एक दिन में 1.53 लाख लोगों को वैक्सीन दी गई है जिनमें से 60 हजार लोगों ने पहली और 93 हजार लोगों ने दूसरी खुराक ली है। राजधानी में कुल टीकाकरण 1.85 करोड़ पार हो चुका है जिनमें से 1.23 करोड़ ने पहली और 62.09 लाख ने दूसरी खुराक ली है।