{"_id":"615ca3ee8ebc3e62910407b1","slug":"coronavirus-in-delhi-update-5-october-least-cases-after-9-days-27-new-cases-in-last-24-hours-zero-deaths","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नौ दिन बाद दिल्ली में सबसे कम लोग मिले कोरोना संक्रमित, सामने आए 27 नए मामले, एक भी मौत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: नौ दिन बाद दिल्ली में सबसे कम लोग मिले कोरोना संक्रमित, सामने आए 27 नए मामले, एक भी मौत नहीं
Wed, 06 Oct 2021 12:44 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:44 AM IST
सार
Coronavirus in Delhi today:राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,39,027 हो चुकी है जिनमें से 14,13,590 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 25088 मरीजों की संक्रमण के चलते अब तक मौत हो चुकी है। दिल्ली में ओवरऑल संक्रमण दर 5.15 फीसदी और मृत्युदर 1.74 फीसदी रही है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 0.10 से 0.03 फीसदी के बीच दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के बीच मंगलवार का दिन दिल्ली के लिए राहत भरा रहा। जहां नौ दिन बाद सबसे कम लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं लगातार तीसरे दिन संक्रमण के चलते किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इससे पहले 25 सितंबर को एक दिन में 27 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 55,537 सैंपल की जांच हुई है जिनमें 0.05 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। कुल 27 मामले संक्रमित मिलने के अलावा 76 मरीजों को स्वस्थ घोषित भी किया गया। इस दौरान किसी भी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है। बीते तीन और चार अक्तूबर को भी यही स्थिति रही थी।
विज्ञापन
इसी के साथ ही राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,39,027 हो चुकी है जिनमें से 14,13,590 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 25088 मरीजों की संक्रमण के चलते अब तक मौत हो चुकी है। दिल्ली में ओवरऑल संक्रमण दर 5.15 फीसदी और मृत्युदर 1.74 फीसदी रही है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 0.10 से 0.03 फीसदी के बीच दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
नए मामले कम होने और स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक मिलने की वजह से सक्रिय मामले भी लगातार कम हो रहे हैं। फिलहाल कोरोना के 349 सक्रिय मामले हैं जिनमें से 109 मरीज अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। जबकि 213 मरीजों का उपचार अस्पतालों में चल रहा है।
दिल्ली के कोविड केंद्र में एक भी मरीज नहीं
राहत की खबर है कि दिल्ली सरकार के कोविड निगरानी केंद्र और कोविड स्वास्थ्य केंद्र में अब एक भी संक्रमित मरीज नहीं बचा है। अलग अलग अस्पतालों में 213 मरीज उपचाराधीन हैं लेकिन आइसोलेशन को लेकर बनाए गए अन्य दोनों ही तरह के केंद्रों में कोई मरीज नहीं बचा है। कोविड निगरानी केंद्र में 3871 और कोविड स्वास्थ्य केंद्र में 151 बिस्तर पूरी तरह से खाली पड़े हैं।
1.73 लाख लोगों को दी वैक्सीन
विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 17.3 लाख लोगों को वैक्सीन दी है जिसके चलते मंगलवार सुबह तक कुल टीकाकरण बढ़कर 1.83 करोड़ हो चुका है। राजधानी के करीब 61.16 लाख लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण खत्म कर चुके हैं। वहीं 1.22 करोड़ लोग अब तक पहली खुराक लेने में कामयाब रहे हैं। दिल्ली में कुल वयस्क आबादी 1.50 करोड़ होने की वजह से एकल खुराक का टीकाकरण काफी करीब पहुंच चुका है।
दिल्ली के 100 इलाके अभी भी कोरोना में
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में हर दिन संक्रमित मरीजों की संख्या कम हुई है लेकिन अभी भी 100 इलाके ऐसे हैं जहां एक से अधिक संक्रमित मरीज मिलने की वजह से कंटेनमेंट जोन में तब्दील किए जा चुके हैं। 11 में से करीब 9 जिलों में इन कंटेनमेंट जोन की सुरक्षा के लिए सिविल डिफेंस के जवानों को तैनात किया गया है।