{"_id":"5fa424005cf7176ba680040b","slug":"coronavirus-in-delhi-latest-updates-record-66-death-second-time-6715-new-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : पिछले 24 घंटों में कोरोना से दूसरी बार रिकॉर्ड 66 लोगों की मौत, 6715 संक्रमितों की पुष्टि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : पिछले 24 घंटों में कोरोना से दूसरी बार रिकॉर्ड 66 लोगों की मौत, 6715 संक्रमितों की पुष्टि
Thu, 05 Nov 2020 09:40 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 05 Nov 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में लगातार तीसरे दिन छह हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। राजधानी में गुरुवार को 6715 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं दूसरी ओर कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 66 लोगों की मौत हुई है। ऐसा दूसरी बार हुआ है जब राजधानी में एक दिन में मौत के इतने मामले सामने आए हैं।
दिल्ली में एक बार फिर सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वहीं लगातार तीसरे दिन साढ़े छह हजार से अधिक संक्रमित मरीज भी मिले हैं। गुरुवार को दिल्ली सरकार ने जारी किए हेल्थ बुलेटिन में 6715 संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि की है।
वहीं वायरस के चलते 66 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 5289 संक्रमित मरीजों को डिस्चॉर्ज भी किया गया है। इससे पहले दिल्ली में 29 मई को 82, 11 जून को 101, 12 जून को 129, 10 जून को 79 मरीजों की मौत हुई थी। वहीं 16 जून को 437 लोगों की मौत दर्ज की गई थी।
हालांकि ये मौतें पहले हो चुकी थीं लेकिन डेथ ऑडिट समिति की ओर से लंबे समय बाद पुष्टि की गई थी।इसके अलावा 20 जून को 77 मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा था।इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4,16,653 हो चुकी है जिनमें से 3,71,155 मरीज डिस्चॉर्ज हो चुके हैं।
अभी दिल्ली में 8.45 फीसदी संक्रमण दर बनी हुई है। जबकि कोरोना वायरस की मृत्युदर 1.62 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 38,729 हो चुकी है।
कम जांच में ज्यादा संक्रमित मिले सैंपल
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 52,294 सैंपल की जांच में 12.84 फीसदी कोरोना संक्रमित मिलने की जानकारी दी है। जबकि इससे पहले दो दिन में मिले 12 हजार से अधिक मामले 59-59 हजार सैंपल की जांच में संक्रमित मिले थे।
सक्रिय मरीजों में से दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में 7231 मरीज भर्ती हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर में 1028 और कोविड मेडिकल सेंटर में 344 मरीज हैं। होम आइसोलेशन में 23411 और वन्दे भारत के तहत आए मरीज 596 बेड पर हैं।
विभाग के अनुसार बुधवार आरटीपीसीआर से 15704 और रैपिड एंटीजन से 36590 टेस्ट हुए। दिल्ली में अभी तक 4932727 टेस्ट हो चुके हैं। विभाग के अनुसार दिल्ली में रोजाना आ रहे मामलों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या बढ़ कर 3684 हो गई है।
विज्ञापन
6,715 new #COVID cases, 5,289 recoveries, and 66 deaths recorded in Delhi today.
विज्ञापन
Total cases now at 4,16,653 including 3,71,155 recoveries, 38,729 active case and 6,769 deaths: Delhi Government pic.twitter.com/at60ZaMPK6विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 5, 2020