{"_id":"5ef216570afb9a33b309a034","slug":"coronavirus-in-delhi-latest-updates-3947-new-cases-68-death-total-tally-reaches-to-66602","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Delhi : रिकॉर्ड 3947 नए मामले आए सामने, 68 लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 66602 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Delhi : रिकॉर्ड 3947 नए मामले आए सामने, 68 लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 66602 हुई
Tue, 23 Jun 2020 08:18 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 23 Jun 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 3947 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 68 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66602 हो गई है। इसमें से 24988 सक्रिय मामले हैं। राजधानी में कोरोना वायरस से अबतक 2301 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को 2711 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अबतक दिल्ली में 39313 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राजधानी में अभी 24988 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
Delhi reports 3947 new #COVID19 cases and 68 deaths, today. Total number of positive cases stand at 66602 including 24988 active cases and 2301 deaths. pic.twitter.com/LbkO5xiUUX
— ANI (@ANI) June 23, 2020
विज्ञापन
नई होम क्वारंटीन व्यवस्था से बढ़ रही लोगों की परेशानी
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि नई होम क्वारंटीन व्यवस्था से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिसोदिया ने बताया कि वह एलजी को पत्र लिखकर लोगों की परेशानी से अवगत कराएंगे और पुरानी होम क्वारंटीन की व्यवस्था लागू करने के लिए कहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि, नई व्यवस्था में मरीज को कोरोना केयर सेंटर पर जाकर जांच करानी पड़ती है। सेंटर पर लोगों की भीड़ लगी होती है जिससे संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है। इस व्यवस्था के चलते एंबुलेंस पर दबाव भी पड़ रहा है।
सिसोदिया ने कहा कि, पुरानी व्यवस्था में दिल्ली सरकार की टीम घर जाकर जांच करती थी। जरूरत होने पर ही मरीज अस्पताल में भर्ती होता था, नहीं तो घर पर ही इलाज चलता था।