फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in delhi latest updates 1954 new cases 15 death 

दिल्ली में कोरोना वायरस के 1954 नए मामले आए सामने, 15 लोगों की मौत 

Sun, 30 Aug 2020 03:47 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 30 Aug 2020 03:47 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in delhi latest updates 1954 new cases 15 death 
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 1954 नए मामले सामने आए जबकि 15 लोगों की मौत हो गई। यह आंकड़ा 50 दिन में सबसे ज्यादा है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1, 71,366 हो गई है। राजधानी में शनिवार को 1449 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 1,52,922 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 4404 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 14,040 सक्रिय मामले हैं। 

विज्ञापन

 

दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि राजधानी में शनिवार को 6597 आरटी-पीसीआर जांच और 15407 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 15,48,659 जांच की गई हैं। दिल्ली में अभी 7024 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते एक माह से मौत के मामलों में आ रही गिरावट
राजधानी में बीते कुछ दिनों से संक्रमण के मामले भले ही बढ़ रहे हो,लेकिन इस माह कोरोना से होने वाली मौतों में जुलाई के मुकाबले 65 फीसदी की कमी आई है। इससे मृत्यु दर भी 2 फीसदी से नीचे पहुंच गई है। करीब तीन महीने बाद यह दर कम हुई है। 

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस माह संक्रमण के 34 हजार मामले आए हैं और 425 मरीजों की मौत हुई है। वहीं,जुलाई में 48 हजार मामले आए थे और 1,200 लोगों की मौत हुई थी। इस हिसाब से देखें तो जुलाई के मुकाबले अगस्त में 65 फीसदी कम मौत हुई हैं। वहीं,मृत्यु दर भी 2.6% से घटकर इस माह 1.3 फीसदी रह गई है। अब रोजाना औसतन 15 लोगों की मौत हो रही है,जुलाई में यह आंकड़ा 31 का था। 

मौत के आंकड़ों को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने कई कदम उठाए।  सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि मौत के आंकड़ों को कम करने के लिए सरकार ने एक समिति बनाई। समिति की सभी सिफारिशों को सभी कोविड अस्पतालों में लागू किया गया है। अस्पतालों द्वारा मरीज को भर्ती करने वाले समय को कम किया गया है। अब मरीज के अस्पताल पहुंचते ही 10 मिनट के भीतर ही उसे भर्ती कर लिया जाता है। इससे भर्ती होने के चार दिन के अंदर होने वाली मौतें 35 फीसदी से घटकर 20 फीसदी रह गई है। इसके साथ ही आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाना, एंबुलेंस की रिस्पांस समय को कम करना, अस्पतालों में बेड बढ़ाना, प्लाज्मा थैरेपी जैसे कारक भी इस आकड़ों को कम करने में सहायक साबित हुए हैं। 

दिल्ली सरकार के अनुसार, राजीव गांधी अस्पताल में अब तक सबसे कम मरीजों की मौत हुई है। वहीं,आरएमएल में मौत प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा है। राजीव गांधी अस्पताल में कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ अजीत ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाता है। अस्पताल में अर्ली वार्निंग सिस्टम जारी किया गया है,इससे गंभीर मरीजों को तुरंत आईसीयू में शिफ्ट कर दिया जाता है।

दिल्ली पुलिस के एएसआई की कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण दिल्ली पुलिस के एएसआई की साकेत के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त एएसआई भुवनचंद (50) के रूप में हुई है। भुवनचंद तीसरी बटालियन में तैनात थे। कोरोना से दिल्ली पुलिस के 15 से अधिक जवानों की जान जा चुकी है, जबकि 3000 से अधिक जवान संक्रमित भी हो चुके हैं। शनिवार को भुवनचंद का निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed