{"_id":"5ee79b5b83c1ea004532c1a6","slug":"coronavirus-in-delhi-latest-updates-1647-new-cases-73-death-total-tally-reaches-to-42829","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Delhi : 1647 नए मामले आए सामनें, 73 लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 42829 हुई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Delhi : 1647 नए मामले आए सामनें, 73 लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 42829 हुई
Mon, 15 Jun 2020 09:31 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 15 Jun 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 1647 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 73 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42829 हो गई है। राजधानी में आज 604 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जबकि अब तक 16427 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अबतक दिल्ली में 1400 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी 25002 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
73 deaths and 1647 new positive cases reported in Delhi today; the total number of positive cases in the national capital is now 42,829, death toll 1400: Delhi Health Department pic.twitter.com/mcH89LfeaG
— ANI (@ANI) June 15, 2020
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह ने किया एलएनजेपी का दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना वायरस से संबंधित तैयारियों की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है कि गृह मंत्री अमित शाह ने यह भी निर्देश दिया कि करोना रोगियों के उपचार में लगे डॉक्टरों और नर्सों की मनो-सामाजिक परामर्श (साइको सोशल काउंसलिंग) किया जाए। यह सुनिश्चित करेगा कि न केवल वे शारीरिक रूप से बल्कि मनोवैज्ञानिक रूप से महामारी से लड़ने के लिए फिट हैं।
गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्य सचिव को भोजन की आपूर्ति करने वाली कैंटीनों के लिए बैक-अप स्थापित करने का भी निर्देश दिया, यदि एक कैंटीन में कोई संक्रमण होता है, तो रोगी बिना किसी व्यवधान के भोजन प्राप्त कर सकें।
इसी के साथ गृह मंत्री ने दिल्ली के मुख्य सचिव को हर कोविड अस्पताल के कोरोना वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है, ताकि उचित निगरानी हो और रोगियों की समस्याओं का समाधान भी हो सके।
आप सांसद संजय सिंह ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने एलएनजेपी अस्पताल के कर्मचारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने कर्मचारियों को काम पर ध्यान केंद्रित करने और अस्पताल के बारे में नकारात्मक रिपोर्टों पर ध्यान नहीं देने को कहा। केजरीवाल स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और खामियों को ठीक कर रहे हैं और आज गृह मंत्री ने इसे मंजूरी दे दी है।