दिल्ली में कोरोना वायरस के 1035 नए मामले आए सामने, 26 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 1035 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 26 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,33,310 हो गई है। बुधवार को दिल्ली में 1126 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 1,18,633 मरीजों स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 3907 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 10,770 सक्रिया मरीज हैं।
5,074 RTPCR/CBNAAT/TrueNat tests & 12,318 Rapid antigen tests conducted in the national capital today: Delhi Health Department https://t.co/U5TmF993Pq
— ANI (@ANI) July 29, 2020विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि बुधवार को राजधानी में 5074 आरटी-पीसीआर जांच और 12318 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में अभी कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 704 हो गई है।
केजरीवाल सरकार ने अस्पतालों से जुड़े होटलों को किया अलग
कोरोना मरीजों के लिए अतिरिक्त बेड की सुविधा के तहत अस्पतालों से होटलों को जोड़ा गया था, लेकिन काफी समय से राजधानी में मरीजों की संख्या कम हो रही है, जिसके चलते आज दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि अस्पतालों से जुड़े इन होटलों के खाली रहने के कारण इन्हें अब अलग किया जा रहा है।
केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कुछ होटलों को कोविड-19 महामारी के इलाज के लिए बेड बढ़ाने के उद्देश्य से दिल्ली के अस्पतालों से जोड़ा गया था। दिल्ली में सुधरते हालात को देखते हुए और बीते काफी समय से इन होटलों के बेड खाली रहने की वजह से सरकार ने इन होटलों को अलग करने का फैसला किया है।'
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अधिकारियों के साथ बैठक में इस विषय पर चर्चा की जिसके बाद यह फैसला लिया। पिछले कुछ दिनों में राजधानी में कोरोना मरीजों की कम होती संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने इस संबंध में बैठक बुलाई थी।