{"_id":"6241f608be5ca574e17cdc2c","slug":"coronavirus-in-delhi-90-new-infected-found-94-discharged","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: 90 नए संक्रमित मिले, 94 को मिली छुट्टी, होम आइसोलेशन में 400 से कम हुए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: 90 नए संक्रमित मिले, 94 को मिली छुट्टी, होम आइसोलेशन में 400 से कम हुए मरीज
Mon, 28 Mar 2022 11:23 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:23 PM IST
सार
बीते एक दिन में 90 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 94 मरीजों को छुट्टी दी गई। राजधानी में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 444 है, जिनमें से 339 मरीजों का उपचार उनके घरों में चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होम आइसोलेशन में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 400 से कम दर्ज की जा रही है। बीते एक दिन में 90 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि इस दौरान 94 मरीजों को छुट्टी दी गई। इस बीच एक भी मरीज की संक्रमण से मौत दर्ज नहीं हुई है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राजधानी में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 444 है। जिनमें से 339 मरीजों का उपचार उनके घरों में चल रहा है।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार राजधानी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1864639 हुई जिनमें 1838044 मरीज ठीक हुए लेकिन 26151 मरीजों की अब तक मौत हुई है। अस्पतालों में अभी भी कोरोना के 57 मरीज भर्ती हैं जिनमें से पांच मरीज आईसीयू में भर्ती हैं और सात मरीजों को ऑक्सीजन थैरेपी पर रखा गया है। दिल्ली में फिलहाल एक भी मरीज वेंटिलेटर पर नहीं है।
विज्ञापन
विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बीते एक दिन में 17019 नमूनों की जांच में कोरोना की दैनिक संक्रमण दर 0.53 फीसदी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में भर्ती 57 में से 42 मरीजों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। इन रोगियों को संदिग्ध मानकर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन