फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in delhi 1573 new cases 37 death

दिल्ली में कोरोना वायरस के 1573 नए मामले आए सामने, 37 लोगों की मौत 

Sun, 12 Jul 2020 06:38 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 12 Jul 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in delhi 1573 new cases 37 death
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 1573 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 37 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को राजधानी में 2276 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 112494 हो गई है। दिल्ली में अब तक कुल 89968 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक 3371 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कोरोना वायरस के 19155 सक्रिय मरीज हैं।

विज्ञापन

 

दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि रविवार को 9443 आरटी-पीसीआर और 11793 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कुल 789853 कोरोना जांच की गई हैं। राजधानी में कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 652 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों की जान बचाएगा 'सुरक्षा कवच' : अरविंद केजरीवाल  
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि कि दिल्ली में सुरक्षा कवच नामक पल्स ऑक्सीमीटर के माध्यम से होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों की मौतों को कम किया जा सकता है। अगर मरीजों को पता चलता है कि उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा है तो वे हमसे संपर्क कर सकते हैं। हम तुरंत ऑक्सीजन उनके घर भेजेंगे या उन्हें अस्पताल ले जाया जाएगा।

राधा स्वामी ब्यास कोविड केयर सेंटर पहुंचे डॉ. हर्षवर्धन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को छतरपुर स्थित राधा स्वामी ब्यास में बने सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर और अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्था का जायजा लिया।


10 हजार बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल में इससे पहले उप राज्यपाल अनिल बैजल, गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी दौरे पर आए थे। इसके एक दिन पहले यानी 26 जून को ही 2000 बेड के साथ यहां स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed