{"_id":"5eaee0ae8ebc3e905328f901","slug":"coronavirus-delhi-25-personnel-of-border-security-force-corona-infected-so-far-42-soldiers-have-been-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस : सीमा सुरक्षा बल के 25 जवान संक्रमित, अबतक कुल 42 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस : सीमा सुरक्षा बल के 25 जवान संक्रमित, अबतक कुल 42 पॉजिटिव
Sun, 03 May 2020 08:50 PM IST
Mohit Mudgal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 03 May 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
बीएसएफ के 25 जवान कोरोना संक्रमित
- फोटो : जी पाल
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 25 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ बीएसएफ में संक्रमित जवानों की संख्या 42 हो गई है। सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के ये नए मामले 126 वीं बटालियन की एक इकाई में सामने आए हैं। बीएसएफ की इस बटालियन को पुलिस के साथ दिल्ली के जामा मस्जिद और चांदनी महल क्षेत्रों में तैनात किया गया था।
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल के एक प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को दिल्ली में तैनात इस इकाई के कुल 25 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं । इसी यूनिट से छह जवान शनिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थे।उन्होंने बताया कि यूनिट में कुल 94 कर्मी हैं, अभी पांच जवानों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा कि अब तक 42 बीएसएफ कर्मियों को कोरोनोवायरस संक्रमित पाया गया है। जिनहें दिल्ली के आर के पुरम अस्पातल और त्रिपुरा के दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
बीएसएफ के 2.5 लाख कर्मियों का मजबूत बल है। बीएसएफ का प्रमुख कार्य पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ भारतीय सीमाओं की रक्षा करना है। इसके साथ बीएसएफ देश के आंतरिक सुरक्षा क्षेत्र में भी कई कर्तव्यों का प्रतिपादन करता है।