फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus DCW appeals to the central government to ban flights coming from China

Delhi: कोरोना को लेकर DCW ने जताई चिंता, केंद्र से चीन से आने वाली फ्लाइट्स पर बैन लगाने की अपील की

Thu, 22 Dec 2022 11:00 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 22 Dec 2022 11:00 AM IST
सार

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि मेरी केंद्र सरकार से अपील है तुरंत चीन से आने वाली फ्लाइट्स पर बैन लगाएं। 

विज्ञापन
Coronavirus DCW appeals to the central government to ban flights coming from China
स्वाति मालीवाल, डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली महिला आयोग ने भी पड़ोसी देश चीन में कोरोना के बढ़ते मामले पर चिंता जाहिर की है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि पिछले साल कोरोना की जो लहर आई उसने कई घर उजाड़ दिए, मैंने भी अपनों को खोया। जो खबरें चीन से आ रही हैं वो हर भारतीय की नींद उड़ा रही है। मेरी केंद्र सरकार से अपील है तुरंत चीन से आने वाली फ्लाइट्स पर बैन लगाएं। 

विज्ञापन


चीन में हालात बेहद खराब
रिपोर्ट्स की मानें तो अभी हर रोज चीन में एक से डेढ़ लाख लोग संक्रमित मिल रहे हैं। ये दुनिया के किसी भी दूसरे देश से कहीं अधिक है। इसके अलावा मरने वालों की संख्या भी यहां दो से तीन हजार प्रतिदिन है। एक अनुमान के तहत अगले तीन महीने के अंदर चीन में कोरोना संक्रमण के चलते 10 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो सकती है। 80 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर चीनी सरकार इन आंकड़ों को नहीं मानती है। डब्ल्यूएचओ को मुताबिक चीन में हर रोज 15 से 20 हजार नए संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं, रोजाना 60 से 70 लोग जान गंवा रहे हैं। 
विज्ञापन

 
स्वास्थ्य मंत्री ने की उच्च स्तरीय बैठक 
कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में बुधवार को उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसके बाद मंडाविया ने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है। सभी संबंधित पक्षों को इसे लेकर सतर्क व सावधान रहना है। उधर, नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि कोरोना टीकों की तीसरी या ऐहतियाती खुराक अनिवार्य है। इसे सभी को लेना चाहिए। भीड़भाड़ वाली जगह मास्क पहने की सलाह भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद मंडाविया ने ट्वीट कर कहा, 'कुछ देशों में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए हमने विशेषज्ञों व अधिकारियों के साथ देश में हालात की समीक्षा की। कोविड अभी गया नहीं है। सभी संबंधित पक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे सतर्क रहें और निगरानी को मजबूत करें। हम किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed