फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus 24 postive in Army RR hospital 45 itbp infected

दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में 24 कोरोना संक्रमित पाए गए, आईटीबीपी में 45 पॉजिटिव 

Tue, 05 May 2020 03:58 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 05 May 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
coronavirus 24 postive in Army RR hospital 45 itbp infected
आईटीबीपी के 24 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए - फोटो : जी पाल

दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में 24 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी मंगलावार को दी। सभी को  दिल्ली छावनी स्थित आर्मी बेस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि 24 लोगों में सेवारत और सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों के साथ-साथ उनके आश्रित भी शामिल हैं।

विज्ञापन


 
सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने जानकारी दी कि अब तक तीनों सेवाओं के 98 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें सेवारत, सेवानिवृत्त जवान और उनके परिवार के लोग शामिल हैं। अब तक 42 जवानों और उनके परिवार के सदस्यों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीबीपी के 45 और जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
दिल्ली की सुरक्षा में तैनात इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के 45 अन्य जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 43 दिल्ली की आंतरिक सुरक्षा में तैनात थे और 2 दिल्ली पुलिस की कानून व्यवस्था की ड्यूटी में लगे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed