फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirius in delhi update 31 august 28 new cases in last 24 hours one death

दिल्ली में कोरोना: बीते 24 घंटे में सामने आए 28 नए संक्रमित, एक मरीज की मौत

Tue, 31 Aug 2021 06:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 31 Aug 2021 06:34 PM IST
सार

दिल्ली में संक्रमण दर 5.60 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 55,371 टेस्ट किए गए हैं। रोजाना की तुलना में करीब 25 हजार टेस्ट कम हुए। कुल हुई जांच में 43,167 आरटी-पीसीआर से और 12,204 एंटीजन से हुए हैं।

विज्ञापन
Coronavirius in delhi update 31 august 28 new cases in last 24 hours one death
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी में मंगलवार को 28 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं, एक मरीज की मौत हुई। इस दिन 53 मरीज स्वस्थ हुए। संक्रमण दर 0.05 फीसदी रही।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 14,37,764 हो गई है, जिनमें से 14,12,333 स्वस्थ हो चुके हैं। कुल मौत का आंकड़ा 25,082 है। सक्रिय मरीजों की संख्या 349 रह गई है। इनमें से 85 अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में 235 मरीज हैं।
विज्ञापन


कोविड केयर केंद्रों में अब सिर्फ एक ही रोगी भर्ती है। दिल्ली में संक्रमण दर 5.60 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 55,371 टेस्ट किए गए हैं। रोजाना की तुलना में करीब 25 हजार टेस्ट कम हुए। कुल हुई जांच में 43,167 आरटी-पीसीआर से और 12,204 एंटीजन से हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


1,53,822 को वैक्सीन लगाई गई
पिछले 24 घंटे में 1,53,822 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 1,06,818 को पहली और 47,004 को दूसरी खुराक लगाई गई। अब तक कुल एक करोड़ 33 लाख खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed