फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Grand swearing in ceremony of Kejriwal in Ramlila Maidan

70 हजार मेहमानों के बीच होगा केजरीवाल का राजतिलक

Thu, 12 Feb 2015 12:54 PM IST
Updated Thu, 12 Feb 2015 12:54 PM IST
विज्ञापन
Grand swearing in ceremony of Kejriwal in Ramlila Maidan

ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने के बाद अरविंद केजरीवाल दूसरी बार मुख्यमंत्री की शपथ लेने को तैयार हैं। रामलील मैदान में सुबह 11 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में करीब 70 हजार लोगों शामिल होने का इंतजाम किया जा रहा है, जिसमें 400 वीआईपी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


ऐतिहासिक तुर्कमान गेट के बिल्कुल सामने स्थित रामलीला मैदान आम आदमी पार्टी की दूसरी बार दिल्ली के सिंहासन तक पहुंचाने की गवाही के लिए तैयार हो रहा है। दिल्ली प्रशासन ने ग्राउंड को साफ सुथरा बनाने और रंग-रोगन करने व गड्ढे भरने का जिम्मा एमसीडी को सौंपा है।
विज्ञापन


वहीं लोगों के बैठने के इंतजाम से लेकर अन्य तैयारियां पीडब्ल्यूडी ने अपने हाथों में ले रखी हैं। इस पूरी तैयारियों के लिए पीडब्ल्यूडी के पांच वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मा सौंपा गया है। हालांकि डोकेरशन व अन्य सज्जा का काम निजी कंपनी को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चल रही है भव्य तैयारियां

Grand swearing in ceremony of Kejriwal in Ramlila Maidan

मंच के सामने टूटी रेलिंग संग उखड़े सीमेंट को भर दिया गया है। मंच के ठीक बगल में 600 इलेक्ट्रॉनिक चैनलों के कैमरामैन और फोटोग्राफरों के खडे़ होने के लिए मंच बनाया गया है। जबकि उसके आगे वीआईपी बॉक्स के बगल में साढ़े तीन सौ से अधिक मीडिया कर्मी बैठ सकेंगे।


उसके पीछे थोड़ी दूर करीब 40 से 42 हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी। जबकि उसके पीछे खाली मैदान में दर्शक खड़े होकर पूरा समारोह देख सकेंगे। गेट नंबर दो से मीडिया कर्मी आ सकेंगे। जबकि उसी के बगल में वीआईपी मेहमानों के आने की व्यवस्था होगी।

गुलाब व गेंदे से सजा होगा मंच
रामलीला मैदान का ऐतिहासिक मंच को गुलाब और गेंदे की लड़ियों से सजाया जाएगा। मंच पर केजरीवाल के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरे ही नजर आएंगे। वहां शपथ दिलाने के लिए उपराज्यपाल नजीब जंग भी मौजूद रहेंगे।

जेड प्लस सुरक्षा के चलते है व्यवस्था चाकचौबंद

Grand swearing in ceremony of Kejriwal in Ramlila Maidan

अरविंद केजरीवाल की जेड प्लस सुरक्षा के चलते दिल्ली प्रशासन ने पुलिस के निर्देश के तहत रामलीला ग्राउंड में शपथग्रहण समारोह की सुरक्षा चाक-चौबंद रखने के लिए सीटिंग अरेंजमेंट में बदलाव किया है। हालांकि उन्होंने जेड प्लस सिक्योरिटी लेने को इंकार किया है लेकिन पुलिस की तैयारी उसी तरह की है। इस बार दर्शक अन्य बाक्स में नहीं आ जा सकेंगे। क्योंकि बेरीकेट्स संग सख्त सुरक्षा होगी। वीआईपी मेहमानों समेत मीडिया कर्मियों के बाक्स तो मंच के  पास होंगे। खास बात यह है कि मैदान के अंदर सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे।

इंद्रप्रस्थ से जुड़ा है रामलीला मैदान का इतिहास
यूं तो रामलीला मैदान किसी परिचय का मोहताज नहीं है, लेकिन  के जन लोकपाल आंदोलन के बाद पुरानी दिल्ली का यह रामलीला मैदान देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक अपनी धूम मचा चुका है। रामलीला मैदान बनने से पहले शुरुआत में इंद्रपत गांव हुआ करता था, जिसे बाद में इंद्रप्रस्थ का नाम दिया गया।

वर्ष 1850 में मैदान बना
अंतिम मुगल सम्राट बहादुरशाह जफर ने रामलीला का मंचन शुरू कराया
वर्ष 1911 में पंडित मदन मोहन मालवीय ने रामलीला का मंचन दोबारा शुरू कराया
वर्ष 1955 में ऐतिहासिक मंच का निर्माण किया गया
वर्ष 1975 में लोकनायक जयप्रकाश ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को ललकारा
वर्ष 2011 में बाबा रामदेव के मंच पर पुलिस का लाठीचार्ज हुआ
वर्ष 2011 में अन्ना हजारे, अरविंद केजरीवाल व किरण बेदी जन लोकपाल की मांग पर धरने पर बैठे
वर्ष 2013 में आम आदमी पार्टी ने इसी मंच पर पहली जीत के बाद केजरीवाल के साथ शपथ ली थी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed