फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona virus positive woman found in Faridabad

फरीदाबाद में मिला कोरोना वायरस का पहला मामला, स्पेन से लौटी महिला हुई संक्रमित

Fri, 20 Mar 2020 06:26 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 20 Mar 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
Corona virus positive woman found in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

कोरोना वायरस से संक्रमित एक  52 वर्षीय महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला 12 मार्च को स्पेन से लौटी थी। बृहस्पतिवार को बुखार आने पर महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


स्पेन से लौटने के बाद महिला 64 स्थानीय लोगों के संपर्क में आई थीं। उन सभी को जिला स्वास्थ्य विभाग ने उनके घरों में एकांतवास में रखा गया है। शुक्रवार को जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की। 
विज्ञापन


जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्णकांत ने बताया कि महिला मरीज आठ दिन पहले स्पेन से लौटी थी। इस दौरान उसकी हालत स्थिर थी। कुछ दिन पहले उसे बुखार हुआ। इसके बाद निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। फिलहाल महिला मरीज की हालत स्थिर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला स्पेन से लौटने के बाद जिले में 64 लोगों के संपर्क में आई थी। इन सभी की तलाश कर उनके घर पर एकांतवास में रखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. कृष्ण कुमार ने बताया कि दिल्ली स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिज कंट्रोल (एनसीडीसी) की रिपोर्ट के आधार पर महिला कोरोना संक्रमित है। हालांकि नमूने पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ विरोलजी भेजे गए हैं, वहां से अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed