{"_id":"5e74bd898ebc3e75db2669ce","slug":"corona-virus-positive-woman-found-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में मिला कोरोना वायरस का पहला मामला, स्पेन से लौटी महिला हुई संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में मिला कोरोना वायरस का पहला मामला, स्पेन से लौटी महिला हुई संक्रमित
Fri, 20 Mar 2020 06:26 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 20 Mar 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से संक्रमित एक 52 वर्षीय महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला 12 मार्च को स्पेन से लौटी थी। बृहस्पतिवार को बुखार आने पर महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
स्पेन से लौटने के बाद महिला 64 स्थानीय लोगों के संपर्क में आई थीं। उन सभी को जिला स्वास्थ्य विभाग ने उनके घरों में एकांतवास में रखा गया है। शुक्रवार को जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्णकांत ने बताया कि महिला मरीज आठ दिन पहले स्पेन से लौटी थी। इस दौरान उसकी हालत स्थिर थी। कुछ दिन पहले उसे बुखार हुआ। इसके बाद निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। फिलहाल महिला मरीज की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
महिला स्पेन से लौटने के बाद जिले में 64 लोगों के संपर्क में आई थी। इन सभी की तलाश कर उनके घर पर एकांतवास में रखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. कृष्ण कुमार ने बताया कि दिल्ली स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिज कंट्रोल (एनसीडीसी) की रिपोर्ट के आधार पर महिला कोरोना संक्रमित है। हालांकि नमूने पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ विरोलजी भेजे गए हैं, वहां से अभी रिपोर्ट नहीं आई है।