कोरोना वायरस : दिल्ली में 31 मार्च तक रेस्टोरेंट बंद, गुरुग्राम में मिला चौथा पॉजिटिव केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनावायरस के चलते 31 मार्च तक दिल्ली के सभी रेस्टोरेंट बंद रहेंगे। लोगों के रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खाने पर पाबंदी लगा दी गई है। हालांकि लोग खाना पैक करवाकर ले जा सकेंगे। सहयोग ना करने वालों पर कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चेताया है। उन्होंने कहा कि लापरवाही करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अलावाअब दिल्ली में 20 लोग से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर भी पाबंदी है। पहले यह सीमा 50 थी।
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 170 हो गई है। आज 19 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली एनसीआर भी इससे अछूता नहीं है। दिल्ली में अबतक कोरोना के 17 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं नोएडा में चार, गुरुग्राम में चार और गाजियाबाद में दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। यहां पढ़ें दिल्ली एनसीआर में कोरोना वायरस की स्थिति के लगातार अपडेट-
गुरुग्राम के चौथे मरीज में कोरोना वायरस की हुई पुष्टि
गुरुग्राम के चौथे मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। पीड़ित महिला निर्वाणा कंट्री निवासी है। महिला के पति में पहले ही कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। जिला प्रशासन ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर महिला मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि की है।
गौतमबुद्धनगर में दो नए आइसोलेशन वार्ड
गौतमबुद्धनगर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखकर दो नए एकांतवास(आइसोलेशन वार्ड) बनाने का फैसला लिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि सेक्टर 40 स्थित एशियन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस और सेक्टर 35 स्थित मित्रा अस्पताल में नए एकांतवास बनाए जाएंगे।
In view of the COVID-19 cases reported from Gautam Buddha Nagar, two new isolation wards will be set up at Asian Institute of Medical Science in Sector 40 and Mitra Hospital in Sector 35 in Noida: District Magistrate Gautam Buddha Nagar #Coronavirus pic.twitter.com/O7nsaH1Nnx
— ANI UP (@ANINewsUP) March 19, 2020
इस्कॉन मंदिर के पट बंद
नोएडा के सेक्टर 33 स्थित इस्कॉन मंदिर को भी कोरोना के मद्देनजर 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है।
इंडिया गेट भी बंदNoida: ISKCON Temples (International Society for Krishna Consciousness) in Sector 33 closed for devotees from today till 31st March. #Coronavirus pic.twitter.com/qT7BVKEWcT
— ANI UP (@ANINewsUP) March 19, 2020
कोरोना के मद्देनजर संक्रमण को काबू करने के लिए एहतियात के तौर पर इंडिया गेट को भी पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।
शिक्षकों के लिए भी सरकारी और निजी स्कूल बंद
दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर गुरुवार को राजधानी में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को शिक्षण और गैर शिक्षण कर्मचारियों के लिए 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया है। मालूम हो कि छात्रों के लिए पहले से ही स्कूल बंद हैं।
रेलवे में तैनात महिला कर्मचारी में दिखे लक्षण
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर टिकट रिफंड कार्यालय को रेलवे ने सील कर लिया है। रिफंड कार्यालय में तैनात महिला कर्मचारी में कोरोना वायरस के लक्षण नजर आए हैं। बताया गया कि महिला कर्मचारी के कुछ रिश्तेदार कुछ दिनों पहले दिल्ली आए थे और तीन दिन तक उनके घर में ठहरे थे। खबर है कि डॉक्टरों की एक टीम महिला कर्मचारी के घर जाकर जांच करेगी।
गुरुवार सुबह नोएडा स्थित एचसीएल टेक्नोलॉजी कंपनी ने अपने एक कर्मचारी के कोरोनाग्रस्त होने की पुष्टि की है। कंपनी ने बताया कि विदेश यात्रा से लौटने के बाद उनका कर्मचारी सेल्फ आइसोलेशन में था। इसी दौरान उसमें कोरोणा के लक्षण दिखे, जिनकी पुष्टि हुई है। कंपनी ने कहा है कि हम सरकार द्वारा जारी किए गए सभी दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं। मालूम हो कि बुधवार को ही इस मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। यह नोएडा में कोरोना वायरस का चौथा मामला है।