फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   corona virus in ghaziabad Infection decreased but death toll increased 906 infected found

गाजियाबाद में कोरोना का कहर: संक्रमण घटा पर मृतकों का आंकड़ा बढ़ा, मिले 906 नए संक्रमित

Sat, 22 Jan 2022 10:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 22 Jan 2022 10:11 PM IST
सार

जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि अब संक्रमण में गिरावट आनी शुरू हुई है। अब तक संक्रमित हुए 98 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन में ही स्वस्थ हो रहे हैं। जितने भी मरीजों को भर्ती कराने की जरूरत पड़ी है, वह सभी 60 वर्ष से अधिक हैं और अधिकांश किसी बीमारी से पहले से ही ग्रसित रहे हैं। 

विज्ञापन
corona virus in ghaziabad Infection decreased but death toll increased 906 infected found
कोरोना संक्रमण की जांच करता स्वास्थकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR

विस्तार

कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे कम होने लगा है, लेकिन मृतकों का आंकड़ा बढ़ने लगा है। छह दिन में पांच मौत हो चुकी है। एक मौत को स्वास्थ्य विभाग ने नोएडा के खाते में जोड़ दिया। अधिकारी तर्क देते हैं कि मृतक पहले से ही गंभीर बीमारी से संक्रमित था, संक्रमण की चपेट में आने से पहले ही हालत गंभीर थी। इलाज के दौरान संक्रमण की चपेट में आए थे। 

विज्ञापन


लोनी निवासी महिला की मेरठ में मौत 
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि लोनी निवासी 40 वर्षीय महिला 10 दिन से बुखार से पीड़ित थी। उसे सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। महिला को मेरठ के एलएलआरएम अस्पताल में 16 जनवरी को भर्ती कराया था। जांच में पता चला कि उसे हेपेटाइटिस-बी का गंभीर संक्रमण था। इस कारण से उसे गंभीर सेप्टीसीमिया (संक्रमण) हो गया। शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। जांच में कोरोना संक्रमण की भी पुष्टि हुई। इलाज के दौरान महिला की 20 जनवरी को मौत हो गई। डीएसओ ने बताया कि महिला के परिवार में सभी लोगों की कोरोना जांच की गई है। 
विज्ञापन


108 बच्चों समेत 906 संक्रमित
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में 906 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 108 संक्रमितों की उम्र 14 वर्ष से कम है। जबकि 500 संक्रमितों की उम्र 25 से 40 वर्ष के बीच है। शनिवार को 1466 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी। इनमें से छह मरीज अस्पतालों में भर्ती थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह दिन में हुई मौत 

  • 22 जनवरी - 40 वर्षीय महिला लोनी 
  • 21 जनवरी - 21 वर्षीय बंदी जेल गौतमबुद्धनगर 
  • 20 जनवरी - 31 वर्षीय युवक डासना
  • 20 जनवरी - 79 वर्षीय बुजुर्ग - कविनगर 
  • 16 जनवरी - 55 वर्षीय व्यक्ति मोदीनगर 


शनिवार को क्षेत्र वार संक्रमित मरीज 

  • इंदिरापुरम - 131 
  • कविनगर - 121
  • लोनी - 70 
  • मोदीनगर - 31 
  • विजय नगर - 24 
  • वैशाली - 22 
  • नंदग्रमा - 22 
  • मुरादनगर - 12 
  • कोतवाली - 12 
  • मसूरी - 12 
  • लिंक रोड - 07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed