{"_id":"5e7306a08ebc3e7697288b5a","slug":"corona-virus-impact-tihar-jail-prisoners-can-not-meet-family-till-march-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 मार्च तक परिजनों से नहीं मिल सकेंगे तिहाड़ जेल के कैदी, फोन से करेंगे बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 मार्च तक परिजनों से नहीं मिल सकेंगे तिहाड़ जेल के कैदी, फोन से करेंगे बात
Thu, 19 Mar 2020 11:14 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
तिहाड़ जेल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिहाड़ जेल प्रशासन ने कोरोना को लेकर कैदियों की परिजनों से होने वाली मुलाकात पर 19 से 31 मार्च तक रोक लगा दी है। कैदियों को सिर्फ वकील से मिलने की इजाजत होगी। कैदी फोन पर अपने परिवार वालों से बात कर सकेंगे। उन्हें प्रतिदिन पांच मिनट फोन पर बात करने की इजाजत दी गई है।
विज्ञापन
कोरोना के खतरे को देखते हुए नए कैदियों को पुराने कैदियों से अलग रखा जा रहा है। खासकर विदेशी कैदियों के मामले में जेल प्रशासन पूरी तरह से सावधानी बरत रहा है। अभी 18 कैदियों को एकांतवास में रखा गया है। इसमें ऐसे कैदियों को रखा गया है जिसके बारे में पता चला है कि वह हाल में ही विदेश से लौटे हैं।
विज्ञापन
जेल अधिकारियों के मुताबिक एकांतवास में रखे गए किसी भी कैदी को फिलहाल कोरोना होने के लक्षण नहीं हैं। इसके बावजूद सावधानी के तौर पर उन्हें अन्य कैदियों से अलग रखा जा रहा है। जेल सूत्रों के अनुसार अलग रखे गए 18 कैदियों में आठ विदेशी हैं।
विज्ञापन