फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona suspects will now be investigated in universities

विश्वविद्यालयों में भी अब कोरोना संदिग्धों की हो सकेगी जांच

Sun, 05 Apr 2020 12:06 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sun, 05 Apr 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
Corona suspects will now be investigated in universities
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : रॉयटर्स एजेंसी
अब विश्वविद्यालयों में भी कोरोना संग्दिध की जांच हो सकेगी। मानव संसाधन विकास मंत्री ने इसकी मंजूरी दे दी है। शनिवार को निशंक और विश्वविद्यालयों के कुलपति की वीडियो कांफ्रेसिंग से बैठक हुई। साढ़े पांच घंटे तक चली बैठक में यूजीसी को एकेडमिक कलेंडर और इग्नू कुलपति को ऑनलाइन क्लास और ऑनलाइन परीक्षा की तैयारियों को लेकर गठित कमेटी का प्रमुख बनाया है। 
विज्ञापन


रमेश पोखरियाल निशंक ने सभी विश्वविद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि लॉकडाउन अवधि में हॉस्टल में छात्रों, शिक्षकों व कर्मियों, कांट्रेक्ट व एडहॉक कर्मियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। स्कालरशिप, वेतन व पेंशन का समय से भुगतान संग उनकी मानसिक सेहत का भी ध्यान रखें। 
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि बीएचयू और एएमयू में 40 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। निशंक ने प्रबंधन को समग्र ऑनलाइन शिक्षा के द्वारा सकल नामांकन अनुपात (GER) बढ़ाने, पठन–पाठन की गुणवत्ता एवं मानक के स्तर ऊंचा करने, कैंपस में अनुशासन व्यवस्था बनाये रखने, केंद्रीय विश्वविद्यालयों को ज्ञान एवं उत्कृष्टता के केन्द्रों में विकसित करने के लिए सम्यक रणनीति, वर्तमान आपदा की समाप्ति के पश्चात् सामान्य स्थिति में किये जाने वाले कार्यों को चिन्हित करने पर योजना बनाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed