{"_id":"5e80d2378ebc3e6fa8749e3d","slug":"corona-suffering-youth-father-death-from-cancer-in-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पीड़ित पॉजिटिव के पिता की कैंसर से मौत, अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सका बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पीड़ित पॉजिटिव के पिता की कैंसर से मौत, अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सका बेटा
Sun, 29 Mar 2020 10:22 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 29 Mar 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
विश्नूली गांव में कोरोना वायरस से संक्रमित युवक के पिता की मौत हो गई। वह बीते दो साल से कैंसर से पीड़ित थे और बड़े बेटे के घर में रहते थे। कोरोना पीड़ित युवक पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सका। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़े भाई और उनके तीन परिजनों को किट पहनाकर अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बादलपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव विश्नूली के दो युवकों को कोरोना वायरस की जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पीड़ित युवक नोएडा की ह्युडई कंपनी के शोरूम में नौकरी करता है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसकी पत्नी व दो बच्चे, बहन व उसके दो बच्चों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया। इससे पीड़ित युवक के पिता को सदमा लग गया और उन्होंने शनिवार की रात को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पिता के अंतिम संस्कार के लिए परिजन और आसपास के लोग कतराने लगे। हालांकि, पिता बड़े बेटे के पास अलग घर में रहते थे। इस मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को करीब साढे़ नौ बजे चार किट लेकर पहुंची, जिसे पहनकर मृतक के बड़े बेटे और परिवार के तीन सदस्यों ने अंतिम संस्कार किया। इस घटना से गांव के लोगों में कोरोना वायरस को लेकर दहशत है। गांव के गेट पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन