फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona is taking four lives on an average daily from May 1 in Delhi

दिल्ली में एक मई से रोजाना औसतन चार जान ले रहा है कोरोना, 12 दिनों में 47 मौत

Thu, 14 May 2020 04:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 May 2020 04:36 AM IST
सार

  • बीते दिनों में हुईं सबसे ज्यादा 20 मौत दर्ज
  • 1 से 12 मई के बीच हर दिन औसतन 374 लोग संक्रमित
  • हर दिन औसतन 147 मरीजों की छुट्टी

विज्ञापन
Corona is taking four lives on an average daily from May 1 in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या आठ हजार के करीब पहुंच गई है, जबकि 100 से ज्यादा लोगों की मौत दर्ज हो चुकी है। बीते 12 दिनों की स्थिति पर गौर करें तो एक से 12 मई के बीच औसतन हर दिन कोरोना से चार लोगों की मौत हुई है। इन्हीं दिनों में 47 लोगों की मौत दर्ज की गई, जिनमें से 20 मौतें पिछले एक दिन में दर्ज हुई। ठीक इसी तरह बीते 12 दिनों में औसतन 374 संक्रमित प्रतिदिन सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 30 अप्रैल तक दिल्ली में कुल संक्रमित 3515 थे और 59 लोगों की मौत हुई थी। 12 मई की रात तक मरीजों का आंकड़ा 7998 हो गया और 106 लोगों की मौत दर्ज की गई। 
विज्ञापन


इन दोनों हेल्थ बुलेटिन की तुलना करें तो दिल्ली में एक से 12 मई के बीच 4483 संक्रमित मिले और मौत का आंकड़ा 59 से 106 पहुंच चुका है। इसी तरह डिस्चार्ज मरीजों की स्थिति पर गौर करें तो 30 अप्रैल तक दिल्ली में 1094 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके थे, जो अब संख्या बढ़कर 2858 हो चुकी है। यानी, 1764 मरीजों को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है। हर दिन औसतन 147 मरीजों को छुट्टी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की कुल आबादी के अनुसार, कोरोना संक्रमित मरीजों का आकलन किया जाए तो 10 लाख में से करीब 404 लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, जबकि सरकार प्रति 10 लाख में से 5720 लोगों की कोरोना जांच करा रही है। 


बीते कुछ दिन में दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर 8 से घटकर 5 फीसदी दर्ज की गई है। कुछ दिन पहले यह संक्रमण दर 10 फीसदी तक रिकॉर्ड की गई थी। 

अभी दिल्ली की रिकवरी दर 36 फीसदी के आसपास है, जो राष्ट्रीय औसत से करीब दो फीसदी ज्यादा है। इनके अलावा दिल्ली में फिलहाल कोरोना मृत्युदर 1.33 फीसदी दर्ज की गई है। राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 3.20 फीसदी है।

एक से 12 मई के बीच की स्थिति
कुल संक्रमित : 4483
कुल मौत : 47
डिस्चार्ज : 1764

दिल्ली की अब तक स्थिति
कुल संक्रमित : 7998
मौत : 106
डिस्चार्ज : 2858
जांच : 1,13,345

30 अप्रैल को थी यह स्थिति
कुल मरीज : 3515
मौत : 59
डिस्चार्ज : 1094

दिल्ली के अस्पतालों में अब तक हुईं मौतें
अस्पताल     कुल मौतें
लोकनायक   : 19
आरएमएल   : 41
राजीव गांधी  : 2
सफदरजंग  : 4
एम्स     : 2
मैक्स साकेत : 5
अपोलो  : 8
गंगाराम   : 5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed