फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona investigation crosses 80 thousand for the first time in Delhi, four thousand infected after two days

दिल्ली में पहली बार कोरोना की जांच 80 हजार पार, दो दिन बाद चार हजार मिले संक्रमित

Sat, 05 Dec 2020 12:45 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 05 Dec 2020 12:45 PM IST
सार

  • दिल्ली में अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा 78 हजार सैंपल की जांच था रिकॉर्ड
  • 4.78 फीसदी सैंपल मिले संक्रमित, 73 लोगों की हुई मौत

विज्ञापन
Corona investigation crosses 80 thousand for the first time in Delhi, four thousand infected after two days
कोरोना - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस की जांच को लेकर दिल्ली ने नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले एक दिन में राजधानी में पहली बार 80 हजार से ज्यादा सैंपल की जांच हुई है। इसके चलते दो दिन बाद दिल्ली में चार हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज भी मिले हैं। शुक्रवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने पिछले एक दिन में 4067 संक्रमित मरीज मिलने की जानकारी दी है। इस बीच 73 मरीजों की मौत हुई है। वहीं 4862 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया गया है। पिछले एक दिन में 85,003 सैंपल की जांच हुई है जिनमें से 4.78 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


इसी के साथ ही दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5,86,125 हो चुकी है जिनमें से अब तक 5,48,376 मरीज अब तक स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं संक्रमण के चलते 9497 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में संक्रमण दर कम होने की वजह से सक्रिय मरीजों की संख्या भी कम हुई है। फिलहाल दिल्ली में 28,252 सक्रिय मरीज हैं जिनमें से 16,750 मरीजों का उनके घरों में उपचार चल रहा है। जबकि अन्य मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में पहली बार एक दिन में 40,191 सैंपल की आरटी पीसीआर तकनीक के जरिए जांच हुई है। पिछले महीने तक दिल्ली में रोजाना आरटी पीसीआर तकनीक के जरिए करीब 10 हजार सैंपल की जांच हो रही थी। जबकि पिछले 30 दिन में यह आंकड़ा चार गुना अधिक हुआ है। वहीं एक दिन में 60 हजार औसतन सैंपल की जांच हो रही थी जोकि अब 80 हजार पार हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार एक दिन में डेढ़ सौ ज्यादा कंटेनमेंट जोन
दिल्ली में भले ही संक्रमण दर कम हो चुकी है लेकिन पहली बार एक दिन में डेढ़ सौ से ज्यादा इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। एक दिन पहले तक दिल्ली में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 5759 थी जोकि शुक्रवार तक 5909 हो चुकी है। बीते एक सप्ताह में सबसे ज्यादा 800 से अधिक इलाकों को कंटेनमेंट जोन में तब्दील किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed