फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona in Delhi AIIMS reserved beds for Corona patients

Corona in Delhi: दिल्ली में कोरोना के नौ केस मिले, एम्स ने मरीजों के लिए आरक्षित किए बिस्तर

Wed, 27 Dec 2023 07:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 27 Dec 2023 07:17 AM IST
सार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना है कि सरकार कोरोना वायरस संक्रमण के संभावित प्रसार से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सभी अस्पतालों में जरूरत के आधार पर बिस्तर तैयार हैं।

विज्ञापन
Corona in Delhi AIIMS reserved beds for Corona patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एजेंसी

विस्तार

दिल्ली में कोरोना के नो मामले हैं। इनमें से 8 मरीज ऑक्सीजन बेड पर भर्ती हैं। दिल्ली में कोरोना के सभी मरीजों के नमूने जिनोम अनुक्रम के लिए प्रयोगशालाओं में भेजे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिल्ली में हर दिन संक्रमण के औसतन 3-4 मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना है कि सरकार कोरोना वायरस संक्रमण के संभावित प्रसार से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सभी अस्पतालों में जरूरत के आधार पर बिस्तर तैयार हैं।

विज्ञापन


एम्स ने आरक्षित किए बिस्तर
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एम्स ने कोविड-19 से गंभीर रूप से बीमार मरीजों के प्रत्येक रोगी वार्ड में दो बिस्तर निर्धारित करने के आकस्मिक उपाय किया है। एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव लालवानी ने आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि एम्स के आपातकालीन विभाग में कोरोना के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसे देखते हुए गंभीर मरीजों को भर्ती करने के लिए सी 6 वार्ड में नामित क्यूबिकल बनाने का निर्णय लिया गया।  
विज्ञापन


इसके अलावा प्रत्येक वार्ड में अतिरिक्त दो-दो बिस्तर को आरक्षित करने का फैसला किया गया है। इस फैसले के तहत एबी-1, सी-1, डी-1, एबी-2, सी-2, डी-2, एबी-4, सी-4, डी-4, एबी-6, डी-6, एबी-7, पल्मोनरी मेडिसिन और जेरियाट्रिक मेडिसिन वार्ड के अलावा मातृ एवं शिशु ब्लॉक, बाल चिकित्सा, बाल चिकित्सा सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, सर्जिकल अनुशासन विभागों के लिए सर्जिकल ब्लॉक में बिस्तर रखे जाएंगे। यह बिस्तर ड्यूटी अधिकारी के प्रशासनिक नियंत्रण में होंगे। बेड पर आपातकालीन सीओ की सिफारिश पर रोगियों को बेड दिए जाएंगे। बेड का पुनर्वितरण करना संबंधित विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




खाली करें बेड
एमएस ने आदेश में कहा कि संबंधित नैदानिक विभाग व इकाई के प्रमुख अपने वार्डों के बिस्तर संख्या 1 और 2 पर भर्ती मरीजों को अपने संबंधित विभाग/इकाई के किसी अन्य खाली बिस्तर पर स्थानांतरित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed