फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona figures in Delhi exceed five and a half million

दिल्ली में कोरोना का आंकड़ा साढ़े पांच लाख के पार, मंत्री से लेकर मंडोली जेल तक वायरस का वार

Fri, 27 Nov 2020 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Nov 2020 06:09 AM IST
विज्ञापन
Corona figures in Delhi exceed five and a half million
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में बीते चार दिन से संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 5475 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की, जबकि 91 की मौत हो गई। 4937 मरीज स्वस्थ हुए। दिल्ली में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या पांच हजार के पार हो गई है। वर्तमान में 5156 रेड जोन हैं। तीन दिन में ही करीब 500 रेड जोन बनाए गए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 5,51,262 हो गई है। इनमें से 5,03,717 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी दर 91% है। अब तक 8811 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल मृत्युदर 1.60 % है। 24 घंटे में 63266 नमूनों की जांच की गई। संक्रमण दर घटकर 8.65% रही।  दिल्ली में अब तक 60,39,703 जांच की जा चुकी हैं। प्रति 10 लाख की आबादी पर 3,17,879 टेस्ट किए जा रहे हैं है।कोरोना के फिलहाल 38734 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 23,479 मरीज घर पर उपचाराधीन हैं। वहीं, अस्पतालों में 9109 मरीजों का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


पर्यावरण मंत्री गोपाल राय भी संक्रमित
दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय कोरोना संक्रमित हो गए हैं। संक्रमण के लक्षण के बाद उन्होंने जांच कराई थी, जिसमें कोविड पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। राय ने ट्वीट कर लिखा है कि शुरुआती लक्षणों के बाद कोरोना टेस्ट कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए थे, कृपया वे अपना ध्यान रखें और टेस्ट करा लें। राय दिल्ली सरकार के ऐसे तीसरे मंत्री हैं, जो संक्रमित हुए हैं। इससे पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडोली जेल में महिला कैदी की बेटी कोरोना संक्रमित 
मंडोली जेल संख्या-16 में महिला कैदी के साथ रहने वाली उसकी बेटी कोरोना संक्रमित हो गई है। जीटीबी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। बच्ची के साथ ही मां भी अस्पताल में है। जेल प्रशासन के मुताबिक बच्ची में कोरोना का लक्षण पाये जाने पर कोविड जांच कराई गई थी। संक्रमित होेने की पुष्टि होने पर 16 नवंबर को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल बच्ची की हालत में सुधार हो रहा है। जेल प्रशासन के मुताबिक छह साल से कम उम्र के बच्चों को महिला कैदी के साथ ही रखा जाता है। जेल महानिरीक्षक संदीप गोयल ने बताया कि फिलहाल एक बच्ची ही कोरोना संक्रमित है जिसका जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इससे पहले मंडोली की महिला जेल में 11 संक्रमित हो गए थे।  

आरएमएल के डॉक्टर की कोरोना से मौत
उधर, राम मनोहर लोहिया अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर श्रीमंत साहू की बुधवार को कोरोना से मौत हो गई। बीते दो हफ्ते में राजधानी में तीन स्वास्थ्य कर्मचारियों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 

डॉ. श्रीमंत साहू मेडिसिन विभाग में तैनात थे। कुछ दिन पहले संक्रमित होने के चलते वह होम आइसोलेशन में थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें द्वारका स्थित मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार स्थिति गंभीर होने के चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। बुधवार सुबह डॉ. साहू ने अंतिम सांस ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed