फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona cess will not be imposed on liquor in Delhi from June 10

दिल्ली में शराब पर 10 जून से नहीं लगेगा कोरोना सेस, मगर पांच प्रतिशत वैट बढ़ा

Mon, 08 Jun 2020 04:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 08 Jun 2020 04:19 AM IST
सार

  • 10 जून से सस्ती हो जाएगी शराब और बीयर
  • शराब पर लगाया 70 फीसदी कोरोना सेस हटाया
  • 70 प्रतिशत महंगी होने से शराब की बिक्री कम हो गई थी 

विज्ञापन
Corona cess will not be imposed on liquor in Delhi from June 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

शराब पीने के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें शराब की खरीद पर 70 प्रतिशत अतिरिक्त कोरोना सेस नहीं देना होगा। दिल्ली सरकार ने कोरोना सेस को वापस लेने का निर्णय ले लिया है। दरअसल शराब की बिक्री में कमी को ध्यान में रख सरकार को यह निर्णय लेना पड़ा है, जो कि 10 जून से लागू होगा। लेकिन इसके साथ ही जनता को शराब की खरीदारी पर 5 प्रतिशत वैट अधिक चुकाना होगा। 

विज्ञापन


पिछले महीने की शुरुआत में केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी थी। राजधानी में 4 मई को जब शराब की दुकानें खुली तो भीड़ उमड़ पड़ी। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ीं तो दुकानें बंद तक करानी पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने शराब पर 70 प्रतिशत कोरोना सेस लगाने का आदेश दे दिया। इसका उद्देश्य राजस्व बढ़ाना भी थी। 
विज्ञापन


हालांकि कोरोना सेस लगने से दिल्ली में 100 रुपये की शराब की बोतल 170 रुपये में बिकने लगी। इसका असर शराब की बिक्री केंद्रों पर दिखा। भीड़ अचानक से नदारद हो गई। ना केवल अंग्रेजी शराब बल्कि बीयर और देसी शराब की बिक्री भी प्रभावित होने लगी। गर्मी के दिनों में तो बीयर की बिक्री में 60-80 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब के एक विक्रेता ने बताया कि महंगी शराब होने के कारण लोगों ने ठेके से दूरी बना ली। एक तो वैसे ही लॉकडाउन व कोरोना महामारी की वजह से शराब पीने से लोग कतरा रहे हैं ऊपर से कोरोना सेस के कारण बिक्री ही चौपट हो गई थी। उम्मीद है कि 10 जून के बाद बिक्री कुछ हद तक बढ़ेगी। 

शराब की बिक्री पर वैट पांच प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय
कोविड-19 की वजह से दिल्ली में नई आबकारी पॉलिसी आने में देरी संभव है। हालांकि इस बीच दिल्ली सरकार ने शराब की बिक्री पर वैट बढ़ाने का निर्णय ले लिया है। शराब केंद्रों पर बिक्री की जाने वाली शराब 5 प्रतिशत महंगी हो जाएगी। 


सरकार ने एक तरफ कोरोना सेस को वापस लेने का निर्णय लिया है, तो वहीं वैट 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया है। 10 जून से 70 प्रतिशत कोरोना टैक्स हटने से शराब सस्ती होगी। हालांकि पूर्व में निर्धारित दर में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाएगी। 100 रुपये वाली शराब की बोतल 105 रुपये में मिलेगी। यह निर्णय रविवार को दिल्ली कैबिनेट ने लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed