{"_id":"58df67624f1c1bb01063f709","slug":"contruction-demolished-coming-in-the-way-of-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते में आ रहे निर्माण हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते में आ रहे निर्माण हटाए
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 01 Apr 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण परियोजना में बाधा बने निर्माणों को शुक्रवार को ढहा दिया गया। कैली व खंदावली मोड़ पर बनी दुकान व मकानों को तोड़फोड़ दस्ते ने तोड़कर रास्ता साफ कर दिया है। मौके पर तहसीलदार बिजेंद्र राणा ड्यूटी मजिस्ट्रेट व थाना सदर प्रभारी राजदीप सिंह मोर पुलिस बल के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग को छह लेन बनाने का काम चल रहा है। इसके लिए मार्ग के क्षेत्र में आने वाले मकान व दुकान के मालिकों को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने हटाने के लिए नोटिस दिए हुए हैं।
विज्ञापन
नोटिस के बाद अधिकतर लोगों ने अपने मकान व दुकान खुद ही हटा ली। गांव कैली में दो मकान व खंदावली मोड़ पर बनी चार-पांच दुकान मालिकों ने नोटिस के बाद भी अपने कब्जे नहीं हटाए।
विज्ञापन
तहसीलदार बिजेंद्र राणा ने बताया कि मकान व दुकानों को हटाने के लिए कई बार खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा ने मकान व दुकान मालिकों से मिलीं लेकिन वे नहीं माने। जिससे मार्ग का निर्माण कार्य बाधित हो रहा था। इसलिए शुक्रवार को वो निर्माण हटा दिए गए।