विवादों में गुरदासपुर हमले पर केजरीवाल का ट्विट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले पर किया गया दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का ट्विट विवादों में है। इस ट्विट को लेकर केजरीवाल और उनकी पार्टी पर सोशल मीडिया यूजर्स तीखे हमले कर रहे हैं।
दरअसल केजरीवाल ने ट्विट किया था कि "पंजाब के निर्दोष लोगों पर हुए कायराना हमले की हम निंदा करते हैं। हम पंजाब के लोगों के साथ हैं और उम्मीद करते हैं कि हमले के दोषी जल्द ही पकड़े जाएंगे।"
इसके बाद ट्विटर यूजर्स ने इस ट्विट पर आपत्ति जताई और आरोप लगाया कि केजरीवाल और उनकी पार्टी खुद खालिस्तानी संगठनों को बढ़ावा दे रही है और उनके ट्विट से लगता है कि वे इस आतंकी हमले को मामूली घटना मान रहे हैं।
'आप के खलिस्तानी संगठनों से संबंध'
कुछ यूजर्स ने आप विधायक जरनैल सिंह की खालिस्तानी संगठनों के मंच पर मौजूदगी पर भी सवाल उठाए हैं। एक यूजर्स के मुताबिक आम आदमी पार्टी के एमपी खुद भी मानते हैं कि उनका खालिस्तानी के साथ संबंध रहा है।
इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक दिल्ली के सीएम केजरीवाल की आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया पंजाब में आगामी चुनाव से जुड़ी है। उनके शब्दों से स्पष्ट ही नहीं कि वे इस हमले को आतंकी हमला मान भी रहे हैं या नहीं।
यूजर्स ने अखबार के पुराने क्लिप भी ट्विटर पर अपलोड़ किए हैं जिसमें खालिस्तानी संगठनों के मंच पर आम आदमी पार्टी के नेता नजर आ रहे हैं।