{"_id":"ae001cde8ac582402fc8f4c031336a14","slug":"contract-teachers-met-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल से मिले कांट्रैक्ट टीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल से मिले कांट्रैक्ट टीचर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 23 Dec 2013 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार बनाने की ओर बढ़ रही आम आदमी पार्टी (आप) से लोगों की उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं। रविवार को इसी उम्मीद पर दिल्ली सरकार के स्कूलों में अनुबंध पर तैनात शिक्षकों ने पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।
विज्ञापन
कालीबाड़ी मार्ग पर जनसभा खत्म करके अरविंद केजरीवाल हनुमान रोड पहुंचे, जहां पहले से ही सैकड़ों शिक्षक उनका इंतजार कर रहे थे। सभी ने उन्हें बाहर ही घेरकर रोक लिया और अपनी समस्या रखी।
विज्ञापन
केजरीवाल ने सभी शिक्षकों की समस्या को सत्ता में आने पर सुलझाने का वादा किया। उन्होंने कहा, हमने घोषणा पत्र में इसका जिक्र किया है।
दिल्ली में ऐसे पद, जो कि जरूरी हैं और उन पर लोग नियमित रूप से काम कर रहे हैं, उन्हें स्थाई किया जाएगा और ठेकेदारी प्रथा खत्म होगी।
इसमें शिक्षकों के साथ डॉक्टर और नर्स जैसे पद भी आते हैं। ठेकेदारी प्रथा में आम लोगों के साथ उस पर काम कर रहे लोगों का भी उत्पीड़न हो रहा है।
केजरीवाल से आश्वासन मिलने के बाद वहां मौजूद शिक्षकों ने ताली बजाकर भारत माता की जय के नारे लगाए और 10 रुपये की पर्ची कटवाकर आम आदर्मी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी ली।
विज्ञापन