फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Contract finishes, running railway police parking lot

ठेका खत्म, पुलिस चला रही रेलवे की पार्किंग

Wed, 23 Dec 2015 02:39 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 23 Dec 2015 02:39 PM IST
विज्ञापन
Contract finishes, running railway police parking lot

पुलिसिंग के साथ अब सिविल पुलिस ने पार्किंग का संचालन भी शुरू कर दिया है। रेलवे की जमीन पर चल रहा पार्किंग ठेका खत्म हुआ तो अब यहां सिविल पुलिस की मौखिक अनुमति पर प्राइवेट लोगों ने पार्किंग वसूली शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शिकायत पर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे तो ठेकेदार ने बताया कि पुलिस ने उन्हें वाहन चोरी रोकने के लिए यहां पार्किंग चलाने की जिम्मेदारी दी है।

इस मामले में अब रेलवे अधिकारी और सिविल पुलिस आमने-सामने आ गई है। डीटीएम ने आरपीएफ को पत्र लिख अवैध पार्किंग को बंद कराने के लिए कहा है।

रेलवे ने करीब पांच लाख रुपये महीना पर यह पार्किंग ठेकेदार को दी थी। 30 नवंबर को ठेके की अवधि खत्म हो गई। ठेके में घाटा होते देख ठेकेदार ने इसका नवीनीकरण नहीं कराया और पार्किंग छोड़कर चला गया।
विज्ञापन


करीब 800 बाइक खड़ी होने की क्षमता वाली इस पार्किंग को फ्री कर दिया गया था। रेलवे अधिकारियों का आरोप है कि अब सिविल पुलिस ने पार्किंग वसूली शुरू करा दी। 22 दिन से इस पार्किंग पर लोगों से अवैध वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों की प्लानिंग से रेलवे को रहा घाटा
30 नवंबर को इस पार्किंग का ठेका खत्म हो गया है। ऐसी स्थिति में विभाग को ठेका खत्म होने से ही नया ठेका छोड़ने की प्रक्रिया शुरू करनी थी, लेकिन अधिकारी तब जागे जब ठेका खत्म हो गया। अब 22 दिन से बंद पड़ी पार्किंग के चलते रेलवे को एक महीने में तकरीबन 5 लाख का घाटा झेलना पड़ेगा।


वहां रोजाना बाइक चोरी होने की घटनाएं हो रही थी। जीआरपी-आरपीएफ इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं करती। ऐसे में निगरानी के लिए लोगों को बैठाया गया है।-सचिन कुमार, चौकी इंचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed