दिल्ली के मुख्य सचिव और एलएनजेपी के डायरेक्टर पर अवमानना याचिका दायर, शव वाले वीडियो का है मामला
लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में शव दिखाने वाले वायरल वीडियो पर दिल्ली के मुख्य सचिव और एलएनजेपी अस्पताल के हेल्थ सिक्योरिटी एंड मेडिकल डायरेक्टर के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की गई है।
Contempt petition moved in Delhi HC against Delhi Chief Secy,Health Secy & Medical Director of LNJP Hospital over videos showing bodies in LNJP Hospital’s COVID19 ward.
विज्ञापन
Plea states Delhi Govt had assured Court that all steps were being taken to ensure timely disposal of bodies.— ANI (@ANI) June 12, 2020
दिल्ली सरकार दे चुकी है वीडियो पर सफाई
एलएनजेपी अस्पताल का वीडियो वायरल होने पर गुरुवार को दिल्ली सरकार ने सफाई दी है। सरकार का कहना है कि इस तरह से वीडियो बनाने व उसे सनसनीखेज तरीके से दिखाने पर दिन-रात काम करने वाला मेडिकल स्टॉफ हतोत्साहित होता है। इससे उनका मनोबल टूट रहा है।
सत्येंद्र जैन ने बताया कि जिस आदमी ने एलएनजेपी की वीडियो बनाई है, वह संविदाकर्मी भी है। उसका अपना कुछ मकसद रहा होगा। इसका मतलब यह भी है कि सब मैनेज था। जैन के मुताबिक, मौत हुई है, यह बेहद दुखद है, लेकिन कोरोना के मृत मरीज को हटाने का प्रोटोकाल है। लेकिन इस तरह का वीडियो बनाने और उसे सनसनीखेज तरीके से दिखाने पर सारा स्टॉफ हतोत्साहित होता है।
जैन ने कहा कि मेडिकल स्टाफ बिना घर गए काम कर रहे हैं। वह कहते हैं कि वह दिन-रात काम कर रहे हैं, अब यह यह सब देखना पड़ेगा तो परेशानी होती है। सत्येंद्र जैन ने कहा कि अगर कोई भी दिक्कत है तो उसे बिलकुल ठीक किया जाएगा, लेकिन इए तरह से डॉक्टर व नर्सेज का टारगेट नहीं किया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि बुधवार से एलएनजेपी अस्पताल का एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों के बीच रखे एक बेड पर लाश पड़ी हुई थी। आरोप था कि घंटों पहले मृत कोविड मरीज की लाश हटाई नहीं गई है।